Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सेना भर्ती रैली 4 से 26 सितम्बर तक, जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सेना भर्ती रैली 4 से 26 सितम्बर तक, जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
बीकानेर

सेना भर्ती रैली 4 से 26 सितम्बर तक, जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

admin
admin Published August 3, 2022
Last updated: 2022/08/03 at 7:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली 4 से 26 सितंबर तक स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इसकी पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि व्यवस्थाओं से जुड़े सभी विभाग सेना भर्ती रैली से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर लें। इसके लिए भर्ती कार्यालय के अधिकारियों से बेहतर समन्वय रखा जाए। उन्होंने रैली स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति, प्रवेश, निकास, भोजन, धर्मशाला, रेनबसेरा तथा मेडिकल टीम मय एम्बुलेंस आदि व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया।
निदेशक भर्ती कार्यालय झुंझुनूं के अमित शर्मा ने बताया कि रैली के लिए बीकानेर, चूरु, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिलो के लगभग 70 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने सेना भर्ती रैली की प्रक्रिया से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया की दौड़ के लिए प्रवेश द्वार रात्रि 1 बजे खुलेगा तथा प्रातः 6 बजे बंद कर दिया जाएगा। दौड़ प्रतिदिन देर रात 2 बजे शुरु होगी। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती रैली के लिए 1 से 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर(शहर) पंकज शर्मा, अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जुगल माथुर, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेंद्र सिंह भाटी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल.मीणा आदि मौजूद रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

admin August 3, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

तीन मंदिरों में चोरी, चांदी-नकदी समेत कई बहुमूल्य वस्तुएं पार
बीकानेर
घर में घुसकर पिता-पुत्र से मारपीट, व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज
बीकानेर
राजस्थान सरकार ने RBI से बॉन्ड जारी कर जुटाए 5000 करोड़, बढ़ा कर्ज का बोझ
राजस्थान
लाडो प्रोत्साहन योजना का विस्तार, प्राइवेट स्कूलों की छात्राओं को भी मिलेगा 1.5 लाख का लाभ
बीकानेर
e-SIM ठगी से डॉक्टर को लगा 10.5 लाख का चूना, जानें कैसे बचें इस फ्रॉड से
बीकानेर
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
बीकाणा अपडेट: कानून, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर घटनाओं की श्रृंखला
बीकानेर
बीकानेर में रात 11 बजे तक सभी दुकानें बंद करने के सख्त आदेश
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

तीन मंदिरों में चोरी, चांदी-नकदी समेत कई बहुमूल्य वस्तुएं पार

Published October 25, 2025
बीकानेर

घर में घुसकर पिता-पुत्र से मारपीट, व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज

Published October 25, 2025
बीकानेर

लाडो प्रोत्साहन योजना का विस्तार, प्राइवेट स्कूलों की छात्राओं को भी मिलेगा 1.5 लाख का लाभ

Published October 25, 2025
बीकानेर

e-SIM ठगी से डॉक्टर को लगा 10.5 लाख का चूना, जानें कैसे बचें इस फ्रॉड से

Published October 25, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?