Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष ने किया निर्माणाधीन खादी प्लाजा का अवलोकन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष ने किया निर्माणाधीन खादी प्लाजा का अवलोकन
बीकानेर

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष ने किया निर्माणाधीन खादी प्लाजा का अवलोकन

admin
admin Published August 2, 2022
Last updated: 2022/08/02 at 7:31 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बृज किशोर शर्मा ने मंगलवार को रानी बाजार में निर्माणाधीन खादी प्लाजा का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि खादी के प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। सभी खादी संस्थाओं को खादी उत्पादों के मार्केटिंग की सुविधा एक ही छत के नीचे मिल सके, इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालन में खादी प्लाजा का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके निर्माण पर सवा दो करोड़ रुपये व्यय होंगे। उन्होंने बताया कि इसके ग्राउंड और प्रथम तल पर कुल 26 भंडार बनाए जाएंगे। वहीं अंडरग्राउंड पार्किंग और ऊपरी मंजिल पर खादी ग्रामोद्योग का कार्यालय बनेगा। उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य दिसम्बर तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने इसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए तथा कहा कि इससे खादी संस्थाओं को संबल मिलेगा। उन्होंने उन्होंने रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित समग्र लोक विकास संघ और खादी मंदिर का अवलोकन किया तथा यहां बनाए जा रहे खादी उत्पादों को देखा। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया। सभी संस्थाओं द्वारा अधिक से अधिक पौधे लगाने और इनकी देखभाल का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बाबू रघुवर दयाल गोयल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा देश के स्वाधीनता संग्राम में खादी आंदोलन से जुड़े प्रसंग साझा किए। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग संघ के अध्यक्ष इंदू भूषण गोयल, मंत्री अनिल कुमार शर्मा, विभाग के संभागीय अधिकारी शिशुपाल सिंह सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Share News

admin August 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

बिजली विभाग की लापरवाही से युवक करंट से झुलसा, मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में तीन घंटे की नाकाबंदी, एक दिन में 1679 चालान
बीकानेर
NEET PG 2025 का एडमिट कार्ड कल सुबह 10 बजे होगा जारी
शिक्षा
अब AI से होगी यूट्यूब पर नाबालिगों की पहचान, 13 अगस्त से शुरू होगी जांच
देश-दुनिया
राजस्थान में 3225 स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती, जानें पात्रता और प्रक्रिया
राजस्थान
बीकाणा अपडेट: बीकानेर में अपराध, आंदोलन और हादसों की दिनभर की बड़ी खबरें
बीकानेर
बीकानेर में युवक को धक्का मारते दिखे अशोक गहलोत, मचा हड़कंप
बीकानेर राजनीति
डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी: पुलिस ने आरोपी का साथी पकड़ा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बिजली विभाग की लापरवाही से युवक करंट से झुलसा, मामला दर्ज

Published July 30, 2025
बीकानेर

बीकानेर में तीन घंटे की नाकाबंदी, एक दिन में 1679 चालान

Published July 30, 2025
बीकानेर

बीकाणा अपडेट: बीकानेर में अपराध, आंदोलन और हादसों की दिनभर की बड़ी खबरें

Published July 30, 2025
बीकानेरराजनीति

बीकानेर में युवक को धक्का मारते दिखे अशोक गहलोत, मचा हड़कंप

Published July 30, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?