Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हरियाल तीज पर माता की प्रतिमा के सोने के आभूषणौ से किया श्रंगार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > हरियाल तीज पर माता की प्रतिमा के सोने के आभूषणौ से किया श्रंगार
Jaipurधार्मिकराजस्थान

हरियाल तीज पर माता की प्रतिमा के सोने के आभूषणौ से किया श्रंगार

admin
admin Published July 31, 2022
Last updated: 2022/07/31 at 7:57 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर के सिटी पैलेस से 2 साल बाद आज तीज की सवारी निकाली जा रही है। तीज माता को सोने की ज्वेलरी से सजाकर चांदी के रथ में नगर भ्रमण कराया जा रहा है। शाही लवाजमे से निकली जाने वाली सवारी को देखने के लिए लोग जयपुर पहुंचे हैं। इस बार तीज माता की सवारी के दौरान मांगणियार लोक गायन, मयूर डांस और राधा कृष्ण की झांकी देखने को मिल रही है। 150 लोक कलाकार राजस्थानी अंदाज में अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं।चांदी के रथ में बैठाकर माता की शाही लवाजमे के साथ तीज की सवारी जनाना ड्योरी से निकलनी शुरू हुई।
चांदी के रथ में बैठाकर माता की शाही लवाजमे के साथ तीज की सवारी जनाना ड्योरी से निकलनी शुरू हुई।
सिटी पैलेस जयपुर म्यूजियम के संरक्षक रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि साल में दो बार तीज और गणगौर पर प्रतिमा को बाहर निकाला जाता है। पूर्व राजपरिवार की महिलाएं माता की पूजा-अर्चना करती हैं। इसके बाद आम लोगों के दर्शन के लिए माता की सवारी को नगर भ्रमण पर निकाला जाता है। मान्यता है कि, तीज माता के दर्शन करने पर हर मनोकामना पूरी होती है।ऊंट, घोड़े और हाथियों के साथ निकलतह तीज की सवारी। दोपहर बाद से ही तैयारियां शुरू हो गई थी।
ऊंट, घोड़े और हाथियों के साथ निकलतह तीज की सवारी। दोपहर बाद से ही तैयारियां शुरू हो गई थी।
जनानी ड्योढी से निकलना शुरू हुई सवारी
रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि कोरोना के कारण दो साल बाद सवारी निकलने से खासा उत्साह है। जनानी ड्योढ़ी में कई दिन से तैयारियां चल रही थीं। प्रतिमा को सोने की ज्वेलरी से सजाया गया है। शाम साढ़े 6 बजे चांदी के रथ में बैठाकर माता की शाही लवाजमे के साथ सवारी निकाली गई। सवारी जनानी ड्योढी से निकलकर तालकटोरा तक पहुंचेगी। इस दौरान लोग माता के दर्शन कर सकेंगे।तीज माता की सवारी में बग्गियों, तोपगाड़ियों, बैलगाड़ियों संग पूरा शाही लवाजमा मौजूद।
तीज माता की सवारी में बग्गियों, तोपगाड़ियों, बैलगाड़ियों संग पूरा शाही लवाजमा मौजूद।
जगह-जगह जवान तैनात
तीज सवारी के दौरान चारदीवारी में जगह-जगह पुलिस के जवानों के साथ होमगार्ड और आरएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं। तीज की सवारी के त्रिपोलिया, चौड़ा रास्ता, किशनपोल और छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार में दौरान ट्रैफिक को दूसरे रास्तों से डायवर्ट किया गया है।राजस्थानी कलाकर और बैंड से सजा तीज सवारी का काफिला।
राजस्थानी कलाकर और बैंड से सजा तीज सवारी का काफिला।
राजस्थानी रंग में रंगे विदेशी मेहमान
जयपुर की सुशीला शर्मा ने बताया कि पति की लंबी उम्र के लिए तीज माता का व्रत करते हैं। चार-पांच दिन पहले से ही तीज की तैयारियां शुरू कर दी। कल्पना ने बताया कि तीज के मौके पर सिटी पैलेस में कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती है। जयपुर की महिलाओं के साथ ही विदेशी महिलाएं भी मेहंदी लगवाती है और राजस्थानी रंग में रंगी नजर आती है।तीज माता को सोने की ज्वेलरी से सजाकर चांदी के रथ में नगर भ्रमण कराया जा रहा है।
तीज माता को सोने की ज्वेलरी से सजाकर चांदी के रथ में नगर भ्रमण कराया जा रहा है।
सवारी में सबसे आगे विशालकाय हाथी पर पचरंगा थामे राज परिवार के सेवादार निकले। इसके बाद 4 ऊंट, 4 घोड़ों और 6 बैल के साथ बग्घी व पालकी पर नगाड़े बजाते हुए तीज माता को त्रिपोलिया गेट से बाहर निकाला गया।शाही अंदाज में जयपुर भ्रमण के लिए परकोटे में निकली सवारी।
शाही अंदाज में जयपुर भ्रमण के लिए परकोटे में निकली सवारी।
तीज की सवारी के दौरान आपसी भाईचारे की तस्वीर भी नजर आई। जब कुछ मुस्लिम युवा तीज की सवारी देखने पहुंचे।
तीज की सवारी के दौरान आपसी भाईचारे की तस्वीर भी नजर आई। जब कुछ मुस्लिम युवा तीज की सवारी देखने पहुंचे।
जयपुर में तीज फेस्टिवल की तैयारियां शुरू हुई। राज परिवार के सदस्य पहुंचे हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

admin July 31, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग
बीकानेर शिक्षा
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News
बीकानेर
ढाई साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News
बीकानेर
ऊर्जा संकट के बीच राहत, LPG से भरे दो जहाज भारत की ओर – National News
बीकानेर
गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर बवाल, राजधानी में बढ़ा तनाव – National News
देश-दुनिया
बीकानेर स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला 15 से – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में 17 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

RBSE 12वीं रिजल्ट डेट तय, 31 मार्च को आ सकता परिणाम – Rajasthan News

Published March 29, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कमर्शियल LPG पर सख्त नियंत्रण, नई कैटेगिरी लागू – Rajasthan News

Published March 29, 2026
बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन….

Published March 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?