Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जाली नोट प्रकरण:आरबीआई की टीम पहुंची, जाली नोटों का परीक्षण व गिरोह से पूछताछ शुरू, 
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > जाली नोट प्रकरण:आरबीआई की टीम पहुंची, जाली नोटों का परीक्षण व गिरोह से पूछताछ शुरू, 
crimeबीकानेर

जाली नोट प्रकरण:आरबीआई की टीम पहुंची, जाली नोटों का परीक्षण व गिरोह से पूछताछ शुरू, 

admin
admin Published July 30, 2022
Last updated: 2022/07/30 at 8:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जाली नोटों के मास्टर माइंड सूरपुरा के चंपालाल के साथी दीपक जीनगर के लूणकरणसर स्थित घर से दो हजार और पांच सौ के 6 लाख 30 हजार रुपए के जाली नोट और एक पेपर कट्ट और बरामद किया है। आरबीआई की टीम भी पहुंच चुकी है। अब तीन लेवल पर इसकी जांच की जा रही है।
आईजी ऑफिस के जांच दल ने दीपक के लूणकरणसर स्थित घर की तलाशी ली तो उन्हें छह लाख 30 हजार रुपए के नकली नोट और मिले। एक पेपर कटर भी मिला है। इससे पता चला है कि दीपक अपने घर पर भी जाली नोटों की कटिंग करता था। इनमें से दो लाख 56 हजार रुपए के नोट पूरी तरह प्रिंट हो रखे हैं। बाकी रकम मिसप्रिंट है। जयपुर से आरबीआई के अधिकारी हर्षल अराध्य की टीम गुरुवार को बीकानेर पहुंची। उन्होंने नकली नोटों की छानबीन की और आरोपियों से पूछताछ शुरू की है।
जांच अधिकारी एससी-एसटी सेल के सीओ नरेंद्र पूनिया ने बताया कि एप्सन कंपनी के प्रिंटर से तैयार किए गए जाली नोटों में सिक्यूरिटी थ्रेड, वार्नर मार्क जैसी चीजें नहीं होती, इसलिए ये नोट मार्केट में आसानी से पकड़ में आ जाते हैं। रात के अंधेरे में भले ही कोई एक-दो नोट को किसी दुकानदार को चला दे। आरोपियों ने जाली नोट नशे का सामान खरीदने, क्रिकेट सट्टा, हवाला कारोबारियों को सप्लाई करने में ही ज्यादातर यूज किए हैं।
पांच साल में जितनी नकली करेंसी पकड़ी थी उतनी अभी तक एक बार में मिली, पुलिस का नेटवर्क हर बार फेल
बीकानेर में पांच साल में दो करोड़ 78 लाख 93 हजार 200 रुपए के जाली नोट बरामद हो चुके हैं। इन संबंध में सात मामले दर्ज हुए थे। कोटगेट थाने में 27 जून 22 को सौ रुपए के छह नकली नोट को लेकर मामला दर्ज हुआ था। तिजोरी से नकली मुद्रा मिलने को आरबीआई ने गंभीरता से लिया। आरबीआई अधिकारियों ने पुलिस को गहराई तक जांच करने के लिए कहा, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया।
नतीजतन 24 जुलाई को दो करोड़ 74 लाख रुपए के नकली नोटों पकड़े गए। मामले में रोज हो रहे खुलासे के बाद आईजी ने मामले की जांच एसओजी से करवाने के लिए डीजी तक को पत्र लिख दिया है। आरबीआई, इनकम टैक्स के अधिकारी पहले ही इस मामले पर नजर रखे हुए है। आईजी ऑफिस की छह टीमें अलग से जांच शुरू कर रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

admin July 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

पूर्व पार्षद ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, खेजड़ी आंदोलन जारी
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर पर 20 करोड़ की हेरोइन बरामद, ड्रोन से गिराने का शक
बीकानेर
बीकानेर बजट 2026: देशनोक को 750 करोड़, नया सोलर पार्क और थार सर्किट
बीकानेर
बीकानेर: घर से लाखों के गहने चोरी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
राजस्थान बजट 2026: युवाओं, किसानों, महिलाओं को बड़ी सौगात
जयपुर
बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से रवाना
बीकानेर
परकोटे में गूंजे केसरिया गीत, हर चौक से निकली बारातें
बीकानेर
बीकानेर हादसा: मृतकों के परिजनों को 35.63 लाख मुआवजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पूर्व पार्षद ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, खेजड़ी आंदोलन जारी

Published February 11, 2026
बीकानेर

बीकानेर बॉर्डर पर 20 करोड़ की हेरोइन बरामद, ड्रोन से गिराने का शक

Published February 11, 2026
बीकानेर

बीकानेर बजट 2026: देशनोक को 750 करोड़, नया सोलर पार्क और थार सर्किट

Published February 11, 2026
बीकानेर

बीकानेर: घर से लाखों के गहने चोरी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Published February 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?