Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: खेत पर अवैध कब्जा कर फसल नष्ट करने का मामला दर्ज,गिरदावर सहित हल्का पटवारी भी शामिल,
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > खेत पर अवैध कब्जा कर फसल नष्ट करने का मामला दर्ज,गिरदावर सहित हल्का पटवारी भी शामिल,
बीकानेर

खेत पर अवैध कब्जा कर फसल नष्ट करने का मामला दर्ज,गिरदावर सहित हल्का पटवारी भी शामिल,

admin
admin Published July 28, 2022
Last updated: 2022/07/28 at 12:14 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। महाजन कस्बे के समीपवर्ती गांव रतनीसर में खेत पर कब्जा कर फसल नष्ट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला महाजन थाने में जरिए इस्तगासा के दर्ज हुआ। महाजन थाने से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी रघुनाथ पुत्र भोजाराम निवासी जसवंतसर ने जरिए इस्तगासे से मामला दर्ज करते हुए बताया कि मेरे भाई राधेयाम पुत्र भोजाराम के नाम से रोही रतनीसर में खसरा नं 203 में 15.15 बीघा बरानी खातेदारी कृषि भूमि है। जबकी खसरा नं 205 के वर्तमान खसरा नं 503/205 में लगातार 40 वर्षों से कब्जा है। खेत के पड़ोसी गोपाल पुत्र छोगाराम खसरा नंबर 206 में काबिज है। आरोपी द्वारा खसरा नंबर 205 में अपना कब्जा बताने को लेकर लूणकरणसर उपखंड न्यायालय में दावा पेश किया गया। जिसमें नायब तहसीलदार की रिपोर्ट में कब्जा नहीं होना बताकर दावे को खारिज किया गया। पुन: रिपोर्ट में पर खसरा नंबर 205 में कुछ हिस्से में गोपालराम को काबिल होना बताया गया। करीब आठ दस बीघा भूमि में राधेश्याम को काबिज माना गया । जिसके आधार पर उपखंड न्यायालय के निर्णय पर खसरा नंबर 206 का तरमीन निरस्त कर मौका अनुसार तरमीम व रिकॉर्ड दुरुस्ती के आदेश दिए गए । जिसमें 9 बीघा पर मेरा भाई राधेश्याम काबिज है। मौके पर उपखंड न्यायालय में खसरा नंबर 205 में गोपाल राम की भूमि के तरमीम को निरस्त किया जाता है का आदेश किया गया । रिकॉर्ड दुरुस्ती की पालना में हल्का पटवारी महेंद्र सियाग व गिरदावर हेतराम बिश्नोई आरोपी गणसे मिलकर खसरा नंबर 205 में मौका रिपोर्ट जानबूझकर झूठी तैयार कर आरोपी गण को फायदा पहुंचाने के हिसाब से रिपोर्ट बनाई गई।
मौके पर परिवादी का खेत मे ग्वार की फसल को आरोपियों द्वारा नष्ट कर दी गई । गत 24 जून को जब वह खेत पहुंचा तो आरोपी गण गोपाल राम राजा राम ओम प्रकाश सहित 2-3 अन्य कुछ बदमाशों गुंडे लेकर आए ।जिनके हाथ में लाठियां ,कुल्हाड़ी, फावड़े ,बरछी आदि धारदार हथियार लिए मौजूद थे ।परिवादी अपनी कृषि भूमि पर फसल नष्ट करते देख उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने उसे मारने की धमकी दी। जिसमें उसके साथ गए पवन शर्मा व गुलजारी वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। खेत की सीमा पर तारबंदी को भी उखाड़ कर ले गए ।जिसमें परिवादी ने बताया कि करीब 20,000 का नुकसान हुआ । जिसकी रिपोर्ट महाजन थाने में दी गई। मगर परिवादी की अनसुनी कर कोई कार्यवाही नहीं की गई। जरिए इस्तगासे के मामला दर्ज होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


Share News

admin July 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित
बीकानेर
दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन
राजस्थान
नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन
बीकानेर
पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं
बीकानेर
राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र
बीकानेर
खेत में युवक पर जानलेवा हमला, लूट और तोड़फोड़ का मामला
बीकानेर
डूंगर कॉलेज के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
बीकानेर
उधार नहीं मिला तो दुकान जलाई, पांच साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित

Published June 16, 2026
बीकानेर

नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

Published June 16, 2026
बीकानेर

पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं

Published June 16, 2026
बीकानेर

राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?