Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बारिश अलर्ट: राजस्थान के 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > बारिश अलर्ट: राजस्थान के 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान

बारिश अलर्ट: राजस्थान के 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

admin
admin Published July 24, 2022
Last updated: 2022/07/24 at 6:11 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान – जयपुर कोटा बूंदी और टोंक जिलों में पांच इंच तक बारिश हुई है। जयपुर में तेज बारिश के कारण सड़कों पर वाहन तैरते नजर आए। काफी देत तक यातायात जाम रहा। जयपुर जिले के छापरवाड़ा बांध में पानी की आवक हुई।

राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के दस से ज्यादा जिलों में मध्यम से तेज बारिश हुई। शनिवार शाम को जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। जयपुर, कोटा, बूंदी और टोंक जिलों में पांच इंच तक बारिश हुई है। जयपुर में तेज बारिश के कारण सड़कों पर वाहन तैरते नजर आए। काफी देत तक यातायात जाम रहा। जयपुर जिले के छापरवाड़ा बांध में पानी की आवक हुई। यह बांध काफी समय से सूखा हुआ था।

घरों व दुकानों में भरा पानी

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। जयपुर मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश कोटा में हुई है। कोटा शहर के कई घरों व दुकानों में पानी भर गया। चंबल का जलस्तर भी बढ़ा है। प्रशासन ने कोटा बैराज बांध से पानी की निकासी ज्यादा बढ़ा दी है। बांध के तीन गेट खोलकर 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ना शुरू कर दिया है।

- Advertisement -

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिन में दौसा, अलवर, सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और अजमेर एरिया में कहीं-कहीं मध्य से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान जोधपुर, बीकानेर, झुंझुनूं, चूरू, जैसलमेर, पाली, भीलवाड़ा में भी कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।

नदी और नाले उफान पर

राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश होने से नदी-नाले उफान पर आ गए। कोटा में तेज बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कोटा जिले में स्थित मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के पास तालाब की पाल टूटने से निमार्णाधीन टनल में पानी भर गया। अलवर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, झुंझुनूं, उदयपुर और राजसमंद जिलों में तेज बारिश के कारण लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। चूरू और धौलपुर जिलों में भी बारिश हुई।

सामान्य से 52 फीसद ज्यादा बारिश

दौसा जिला मुख्यालय पर हुई तेज बारिश के बाद सड़कें पानी से लबालब हो गई। मुख्य बाजार की दुकानों में पानी भर गया। प्रदेश में मानसून इस बार खूब मेहरबान हो रहा है। यही कारण रहा है कि 20 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 52 फीसद ज्यादा बारिश हो चुकी है। प्रतिवर्ष 20 जुलाई तक 149 एमएम औसतन बारिश होती रही है। इस बार 126 एमएम बारिश अब तक हो चुकी है।


Share News
Chat on WhatsApp

admin July 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

राजस्थान में खेजड़ी कटाई पर रोक, ट्री प्रोटेक्शन कानून जल्द
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में एसीबी की छापेमारी, 938% आय से अधिक संपत्ति उजागर
बीकानेर
बीकानेर में 14.95 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में कुंड में डूबने से 13 वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
अवैध संबंध के शक में दोस्त की हत्या, शव नाले में फेंका
राजस्थान
पीबीएम अस्पताल में आधुनिक उपकरणों की खरीद को मंजूरी
बीकानेर
बीकानेर में 51 कुंडीय महायज्ञ, 1.65 लाख मंत्र आहुतियां
बीकानेर
बीकानेर हत्या प्रकरण में तीन दोषियों को आजीवन कारावास
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

राजस्थान में खेजड़ी कटाई पर रोक, ट्री प्रोटेक्शन कानून जल्द

Published February 13, 2026
राजस्थान

अवैध संबंध के शक में दोस्त की हत्या, शव नाले में फेंका

Published February 13, 2026
राजस्थान

राजस्थान में अगले पांच दिनों में मौसम में हल्का बदलाव, बारिश की संभावना न्यून

Published February 12, 2026
राजस्थान

बेटे को बचाने टांके में कूदी मां, दो मासूम बच्चों समेत तीन की दर्दनाक मौत

Published February 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?