Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पीबीएम लैब मारपीट मामला, दो कर्मचारी हटाए गए
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पीबीएम लैब मारपीट मामला, दो कर्मचारी हटाए गए
बीकानेर

पीबीएम लैब मारपीट मामला, दो कर्मचारी हटाए गए

editor
editor Published June 9, 2026
Last updated: 2026/06/09 at 11:51 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में मरीज के परिजन के साथ कथित मारपीट के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए ठेके पर कार्यरत एक टेक्नीशियन और एक अटेंडेंट को सेवा से हटा दिया है। वहीं, घटना के समय ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए रेजीडेंट डॉक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात एक मरीज का परिजन रिपोर्ट लेने के लिए लैब पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी कर्मचारियों से बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर टेक्नीशियन ने कथित रूप से परिजन के साथ मारपीट की, जबकि अटेंडेंट घटना का वीडियो बनाता रहा। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया।

मामले की जांच के लिए डॉ. नीति शर्मा, डॉ. अजित बेनीवाल, डॉ. रुबिना कोचर, संजय द्विवेदी और सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह की समिति गठित की गई। सोमवार को अस्पताल अधीक्षक डॉ. बीसी घीया की अध्यक्षता में हुई बैठक में जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों संविदाकर्मियों को हटाने का निर्णय लिया गया।

अधीक्षक डॉ. घीया ने बताया कि घटना के दौरान ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहने वाले रेजीडेंट डॉक्टर को भी अनुशासन समिति के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि माइक्रोबायोलॉजी लैब से जुड़े विवादों और वायरल वीडियो के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

- Advertisement -

Share News

editor June 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में गर्मी की छुट्टियां सात दिन और बढ़ीं
बीकानेर
लैंड रेवेन्यू बिल की अधिसूचना में देरी से उद्योग परेशान
बीकानेर
सोनगिरी कुआं में युवक पर चाकू से हमला, घायल
बीकानेर
पीबीएम लैब मारपीट मामला, दो कर्मचारी हटाए गए
बीकानेर
मेगा ट्रेड फेयर बना बीकानेरवासियों की शामों का आकर्षण केंद्र
बीकानेर
मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, जलभराव और बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा
बीकानेर
तबादलों पर जल्द फैसला संभव, 10 जून के बाद सरकार ले सकती है बड़ा निर्णय
बीकानेर
किन्नर ने भाई-भाभी पर लगाए मारपीट, चोरी और धमकी के आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान में गर्मी की छुट्टियां सात दिन और बढ़ीं

Published June 9, 2026
बीकानेर

लैंड रेवेन्यू बिल की अधिसूचना में देरी से उद्योग परेशान

Published June 9, 2026
बीकानेर

सोनगिरी कुआं में युवक पर चाकू से हमला, घायल

Published June 9, 2026
बीकानेर

मेगा ट्रेड फेयर बना बीकानेरवासियों की शामों का आकर्षण केंद्र

Published June 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?