Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लैंड रेवेन्यू बिल की अधिसूचना में देरी से उद्योग परेशान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > लैंड रेवेन्यू बिल की अधिसूचना में देरी से उद्योग परेशान
बीकानेर

लैंड रेवेन्यू बिल की अधिसूचना में देरी से उद्योग परेशान

editor
editor Published June 9, 2026
Last updated: 2026/06/09 at 11:57 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर जिला उद्योग संघ ने रीको से हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों के लिए लैंड रेवेन्यू बिल की अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग करते हुए कहा है कि इसके अभाव में प्रदेशभर के उद्यमियों को कई प्रशासनिक और व्यावसायिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि राज्य के 37 औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमी लंबे समय से आवश्यक एनओसी प्राप्त करने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन अधिसूचना जारी नहीं होने से उनके कार्य अटके हुए हैं। इससे नए निवेश और उद्योग विस्तार की योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

संघ के पदाधिकारियों के अनुसार न्यायालय के आदेशों के बाद 26 मई 2023 से कई प्रकार की अनुमतियों पर रोक लग गई थी, जिससे स्थिति और जटिल हो गई। हालांकि बाद में सरकार ने संबंधित बिल को कैबिनेट से मंजूरी दिलाने के साथ विधानसभा और प्रवर समिति की प्रक्रिया भी पूरी कर ली, लेकिन इसके बावजूद अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

उपाध्यक्ष अशोक सुराणा और नरेश मित्तल ने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी अधिसूचना में हो रही देरी समझ से परे है। सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि एनओसी नहीं मिलने से भूमि उपयोग परिवर्तन, उपविभाजन, भूमि अंतरण, बैंक ऋण स्वीकृति और अन्य जरूरी कार्य बाधित हो रहे हैं। साथ ही उद्यमी सरकारी औद्योगिक प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ लेने से भी वंचित हैं।

- Advertisement -

Share News

editor June 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में गर्मी की छुट्टियां सात दिन और बढ़ीं
बीकानेर
लैंड रेवेन्यू बिल की अधिसूचना में देरी से उद्योग परेशान
बीकानेर
सोनगिरी कुआं में युवक पर चाकू से हमला, घायल
बीकानेर
पीबीएम लैब मारपीट मामला, दो कर्मचारी हटाए गए
बीकानेर
मेगा ट्रेड फेयर बना बीकानेरवासियों की शामों का आकर्षण केंद्र
बीकानेर
मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, जलभराव और बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा
बीकानेर
तबादलों पर जल्द फैसला संभव, 10 जून के बाद सरकार ले सकती है बड़ा निर्णय
बीकानेर
किन्नर ने भाई-भाभी पर लगाए मारपीट, चोरी और धमकी के आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान में गर्मी की छुट्टियां सात दिन और बढ़ीं

Published June 9, 2026
बीकानेर

सोनगिरी कुआं में युवक पर चाकू से हमला, घायल

Published June 9, 2026
बीकानेर

पीबीएम लैब मारपीट मामला, दो कर्मचारी हटाए गए

Published June 9, 2026
बीकानेर

मेगा ट्रेड फेयर बना बीकानेरवासियों की शामों का आकर्षण केंद्र

Published June 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?