बीकानेर में राजस्थान पेंशनर्स इंजीनियर्स सोसायटी शनिवार, 6 जून को अपना 28वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित करेगी। सोसायटी के मीडिया प्रभारी इं. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राज मंदिर मैरिज पैलेस में आयोजित होगा।
समारोह के दौरान उन वरिष्ठ सदस्यों को विशेष सम्मान दिया जाएगा, जिन्होंने सोसायटी की सदस्यता के 25 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और लंबे समय से संगठन की गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही हाल ही में जुड़े नए सदस्यों का स्वागत भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में महासचिव इं. कमल कान्त सोनी सोसायटी की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. मगन मल मूंधड़ा धन्यवाद ज्ञापित करेंगे तथा पिछले एक वर्ष के दौरान दिवंगत हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
