बीकानेर जिले की नोखा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था और उसकी तलाश की जा रही थी।
थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पीड़िता की ओर से आरोपी चुनाराम के खिलाफ नोखा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश तेज कर दी।
बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में अनुसंधान अधिकारी कुशलाराम उपनिरीक्षक ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
