रख-रखाव कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के रख-रखाव कार्य के चलते शुक्रवार 13 मार्च को अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सुबह से शाम तक विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कर्मिसर रोड डी-1, विश्नोई मोहल्ला और जीवननाथ बगीची क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 07 बजे से 10 बजे तक
फिल्टर प्लांट, कृषि विश्वविद्यालय, ऑडि मोर्टस, बीछवाल रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, पीएचईडी और चेतक क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक
एक्सरे गली और सादुल कॉलोनी क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
- Advertisement -
दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक
गोविंदम हॉस्पिटल क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।
दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक
पशु चिकित्सा अस्पताल, गांधी नगर (सरकारी कॉलोनी), भूमि विकास बैंक, राजमाता नोहरा, वेटेनेरी सर्किल, नीलम ट्रेवल्स, एसीबी कार्यालय, शिव शक्ति नगर, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, लोहार कॉलोनी, घड़सीसर गांव, नारायण कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, बसंत कुंज और तुलसी विहार कॉलोनी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने कार्यों की योजना बनाएं।

