Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर रोड पर ट्रेलर ने ली दंपती की जान, टक्कर से मचा हड़कंप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर रोड पर ट्रेलर ने ली दंपती की जान, टक्कर से मचा हड़कंप
बीकानेर

बीकानेर रोड पर ट्रेलर ने ली दंपती की जान, टक्कर से मचा हड़कंप

editor
editor Published April 19, 2025
Last updated: 2025/04/19 at 7:12 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नागौर। बीकानेर रोड पर गोगेलाव टोल नाके के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दूध का टेंकर पलट गया और ट्रेलर सड़क से नीचे उतर गया।

सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे बीकानेर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने पहले नागौर से बीकानेर जा रहे दूध के टेंकर को टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे चल रही मोटरसाइकिल को भी टक्कर लगी, जिस पर सथेरण निवासी जगदीश (45) पुत्र नेनूराम विश्नोई और उनकी पत्नी बिंदु (42) सवार थे। ट्रेलर की सीधी टक्कर से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में दूध का टेंकर पलट गया और ट्रेलर असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक भी घायल हो गया।

सूचना मिलने पर टोल पेट्रोलिंग इंचार्ज लाल सिंह व नर्सिंग स्टाफ प्रकाश प्रजापत मौके पर पहुंचे और मृतकों के शव जेएलएन अस्पताल भिजवाए। सदर थाना पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। घायल ट्रेलर चालक का अस्पताल में इलाज जारी है।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आमजन में रोष व्याप्त है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 19, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में सोलर प्लांट लगाने के नाम पर 1.30 लाख रुपये की ठगी
बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में 30 ग्राम एमडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बेटे को बचाने टांके में कूदी मां, दो मासूम बच्चों समेत तीन की दर्दनाक मौत
राजस्थान
आज का राशिफल: कई राशियों के लिए लाभ के संकेत
राशिफल
सूड़सर के पास युवक की ट्रेन से कटकर मौत
बीकानेर
फड़ बाजार में 171 ग्राम सोना चोरी का मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर विकास को गति देगा राज्य बजट: विधायक जेठानंद व्यास – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान बजट 2026-27: कर्मचारियों, किसानों और जयपुर पर बड़ा दांव – Rajasthan News
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में सोलर प्लांट लगाने के नाम पर 1.30 लाख रुपये की ठगी

Published February 12, 2026
बीकानेर

श्रीडूंगरगढ़ में 30 ग्राम एमडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Published February 12, 2026
बीकानेर

सूड़सर के पास युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Published February 12, 2026
बीकानेर

फड़ बाजार में 171 ग्राम सोना चोरी का मामला दर्ज – Bikaner News

Published February 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?