Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पिकअप ने पैदल जा रहे 2 युवकों को कुचला, मौत : गाड़ी का टायर निकला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > पिकअप ने पैदल जा रहे 2 युवकों को कुचला, मौत : गाड़ी का टायर निकला
crimeबाड़मेरराजस्थान

पिकअप ने पैदल जा रहे 2 युवकों को कुचला, मौत : गाड़ी का टायर निकला

editor
editor Published June 28, 2023
Last updated: 2023/06/28 at 7:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बाड़मेर। पैदल जा रहे दो युवक को पिकअप गाड़ी ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना बाड़मेर जिले के बाखासर गांव (पुलिस थाना बाखासर) की है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया। वहीं, पिकअप गाड़ी पलट गई। भरे तेल के ड्रम सड़क पर बिखर गए। पिकअप गाड़ी जीयो टावर पर तेल भरने जा रही थी। पुलिस के अनुसार बाखासर निवासी अजाराम (30) पुत्र हंजारीराम, बनवीर (25) पुत्र कालाराम गर्ग साता-बाखासर सड़क मार्ग पर किनारे-किनारे चल रहे थे। इस दौरान साता से बाखासर की तरफ आ रही जीयो मोबाइल टावर में डीजल भरने वाली पिकअप गाड़ी ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवकों को मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। युवकों को कुचलने के बाद पिकअप गाड़ी पलट गई। गाड़ी का एक टायर निकल गया। डीजल के छोटे ड्रम सड़क पर बिखर गए। ड्राइवर मौके से भाग गया। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर बाखासर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने घटना स्थल से शव उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस परिजनों से समझाइश कर रही है। परिजन नौकरी, मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी सहित मांगों को बीते 3 घंटेे से सड़कों पर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बाखासर थानाधिकारी सूरजभानसिंह के मुताबिक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे स्थल पर खड़े लोगों से पूछताछ के साथ जांच शुरू कर दी है। एक युवक गाड़ी चलाता, दूसरा सिलाई का काम करता मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अजाराम गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। वहीं, बनवीर सिलाई का काम करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के घरों में मातम छा गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।


Share News

editor June 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान शिक्षा विभाग में 9582 पदों पर भर्ती को मंजूरी
राजस्थान
बीकानेर में RGHS बंद, मरीज परेशान, अस्पतालों में बढ़ी भीड़
बीकानेर
बीकानेर में लिव-इन पार्टनर पर दुष्कर्म का आरोप
बीकानेर
बीकानेर में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में बारिश अलर्ट
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा
राशिफल
वार्ड 68 में 15 फीट गहरा सीवेज गड्ढा बना खतरा, मकान को नुकसान की आशंका
बीकानेर
बीकानेर-अलवर में सेना एरिया में जासूसी, सोलर कैमरों से भेजा जा रहा था डेटा
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी बंद
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान शिक्षा विभाग में 9582 पदों पर भर्ती को मंजूरी

Published April 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक की चार किताबें हटाईं

Published April 16, 2026
बीकानेरराजस्थान

पुष्पों से सुसज्जित होगा बीकानेर : स्थापना दिवस पर मंदिरों में पहली बार पुष्प रंगोली…

Published April 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान में नगरीय निकायों का बजट और वित्तीय अधिकार बढ़ेंगे

Published April 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?