Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पुलिस ने दो कारों सहित पांच तस्करों को दबोचा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पुलिस ने दो कारों सहित पांच तस्करों को दबोचा
बीकानेरराजस्थान

पुलिस ने दो कारों सहित पांच तस्करों को दबोचा

editor
editor Published April 18, 2023
Last updated: 2023/04/18 at 3:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। सूरतगढ़ सर्किल की राजियासर थाना पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ सोमवार शाम को दो कार्रवाई करते हुए एक किलो अफीम और 23 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस ने एक महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में काम में ली गई कारों को पुलिस ने जब्त किया है।राजियसर पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे संख्या 62 पर गश्त के दौरान श्रीविजयनगर फांटे पर पुलिस की गाड़ी को देख बीकानेर की ओर से आ रही एक कार के चालक ने अपनी गाड़ी को सूरतगढ़ की ओर तेजी से भगाने का प्रयास किया। इस पर पीछा करते हुए हिन्दौर टोल प्लाजा पर कार को रुकवाकर तलाशी ली तो उसकी डिग्गी में एक प्लास्टिक का बैग मिला जिसमें 23 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया। पूछताछ में कार सवारों ने अपने नाम पते संदीप पुत्र प्रदीप निवासी तरनतारन, कुलदीप पुत्र महलासिंह निवासी बठिंडा और महिला वीरपाल कौर पत्नी सतपाल सिंह निवासी बठिंडा (पंजाब) होना बताया। इस पर पुलिस ने तीनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम जब हिन्दौर टोल प्लाजा से रवाना हुई तो बीकानेर की तरफ से ही आ रही एक अन्य कार के चालक ने पुलिस की गाड़ी को देख अपनी कार को वापस घुमाकर भगाने की कोशिश की। इस कार को भी पुलिस ने पीछा कर पकड़ते हुए रोककर तलाशी ली तो उसमें एक किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में कार सवार लोगों ने अपने नाम पते प्रह्लाद रायका पुत्र रूपाराम निवासी जोधपुर और रामूराम पुत्र सियाराम निवासी जोधपुर होना बताया। जिस पर पुलिस ने इन्हें भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दर्ज मामलों की जांच सूरतगढ़ की सिटी थाना पुलिस को सौंपी गई है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

विधायक व्यास निभाएंगे वादा, 12.54 लाख रुपए का होगा वितरण
बीकानेर
आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा, शहर में बहेगी भक्ति की सरिता
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात शातिर चोर गिरफ्तार
बीकानेर
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ और कार्यों में सफलता के योग
राशिफल
संभाग कार्यालय में भाजपा बैठक, 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर जोर
राजस्थान
घर में आगजनी और मारपीट का आरोप, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में शनिवार को इन प्रमुख इलाकों में कई घंटों तक जलापूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर
शनिवार को बीकानेर के कई इलाकों में घंटों बिजली बंद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

विधायक व्यास निभाएंगे वादा, 12.54 लाख रुपए का होगा वितरण

Published February 21, 2026
बीकानेर

आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा, शहर में बहेगी भक्ति की सरिता

Published February 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात शातिर चोर गिरफ्तार

Published February 21, 2026
राजस्थान

संभाग कार्यालय में भाजपा बैठक, 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर जोर

Published February 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?