Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पहले विवाहिता का किया अपहरण फिर बंधक बनाकर किया बलात्कार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > पहले विवाहिता का किया अपहरण फिर बंधक बनाकर किया बलात्कार
crimeबीकानेर

पहले विवाहिता का किया अपहरण फिर बंधक बनाकर किया बलात्कार

editor
editor Published April 18, 2023
Last updated: 2023/04/18 at 12:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। विवाहिता का अपहरण कर हरियाणा ले जाने और वहां पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर चार व्यक्तियों एवं एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
छतरगढ़ पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने बताया कि सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी दो लड़कियां हैं। करीब एक साल पहले वह ससुरालवालों से झगड़ा करके पीहर आ गई थी।
इस दरम्यान पीडि़ता की पहचान अर्जुनसर निवासी महेन्द्र पुत्र घड़सीराम स्वामी से हुई। आरोपी से सामान्य बातचीत होने लगी। आरोपी महेन्द्र ने पीडि़ता पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने इनकार कर दिया। इससे आरोपी नाराज हो गया।
सप्ताहभर पहले अपहरण कर ले गया
पीडि़ता ने बताया कि 12 अप्रेल की रात करीब एक बजे घर के बाहर कोई आवाज सुनाई दी। बाहर गई, तो वहां आरोपी महेन्द्र, हरियाणा के जींद निवासी मंजीत पुत्र जगतसिंह, सरदारगढ़ निवासी पवन गिरी पुत्र कानगिरी गोस्वामी एवं कार चालक खड़ा था।
इन लोगों ने उसके मुंह पर हाथ रखकर जबरन गाड़ी में डाल दिया और गाड़ी दौड़ा दी। आरोपी उसे हरियाणा के जींद में मनजीत के घर पर लेकर पहुंचे। यहां आरोपी महेन्द्र ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीडि़ता को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। मोबाइल भी छीन लिया। यहां मनजीत की पत्नी बसंती भी थी।
पीडि़ता ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों ने उस पर महेन्द्र से शादी करने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि पुलिस में उनके पक्ष में बयान करना नहीं तो दोनों बेटियों को मारने की धमकी दी।
इसके बाद आरोपी उसे कार से छतरगढ़ लाया, यहां आरोपियों के डर से उनके पक्ष में बयान दिया। अब आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, इनाम घोषित – Bikaner News
बीकानेर
वार्ड 19-20 में जनता क्लिनिक की मांग तेज – Bikaner News
बीकानेर
नेपाल के पूर्व पीएम पर शिकंजा: मनी लॉन्ड्रिंग केस में वारंट जारी – National News
देश-दुनिया
होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव: ईरान की सख्ती से वैश्विक संकट गहराया – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
बीकानेर में कॉलेज एडमिशन की तैयारी, 30 हजार छात्र इंतजार में
बीकानेर
बीकानेर में लापरवाही पर कार्रवाई, प्रिंसिपल समेत तीन शिक्षक सस्पेंड
बीकानेर
बीकानेर में शराब ठेके पर हमला, तोड़फोड़ कर बदमाश फरार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, इनाम घोषित – Bikaner News

Published April 8, 2026
बीकानेर

वार्ड 19-20 में जनता क्लिनिक की मांग तेज – Bikaner News

Published April 8, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published April 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कॉलेज एडमिशन की तैयारी, 30 हजार छात्र इंतजार में

Published April 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?