Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गाड़ी व ट्रक की आमने सामने भिड़ंत में पांच जने बुरी तरह से घायल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गाड़ी व ट्रक की आमने सामने भिड़ंत में पांच जने बुरी तरह से घायल
बीकानेरहादसा

गाड़ी व ट्रक की आमने सामने भिड़ंत में पांच जने बुरी तरह से घायल

editor
editor Published April 17, 2023
Last updated: 2023/04/17 at 2:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर-खाजूवाला मार्ग पर एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, यहां एक गांव में कार्यरत टीचर अपने परिवार के साथ मंदिर जा रहे थे कि रास्ते में ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टीचर राजेंद्र आचार्य को गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य सामान्य रूप से घायल हुए। सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
खाजूवाला के 4 एडीएम के पास रविवार को एक कार व ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार चार लोग घायल हो गए। एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि खाजूवाला-बीकानेर रोड पर 4 एडीएम के पास दोपहर को एक कार व ट्रक की भिड़ंत हुई। जिसमें कार चालक राजकीय प्राथमिक विद्यालय 37 केवाईडी में कार्यरत अध्यापक राजेंद्र आचार्य के चोट लगी, जिसके बाद उन्हें पूगल सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर किया गया। पुलिस के अनुसार पूगल निवासी रमजान खान ट्रक लेकर खाजूवाला से बीकानेर जा रहा और शिक्षक राजेंद्र आचार्य राजासर भाटियान स्थित भैंरूजी के मंदिर से होकर खाजूवाला जा रहा था। तभी 4 एडीएम के पास ट्रक को कार की इतनी तेज टक्कर लगी थी कि ट्रक के पिछले पहिए व हिस्सा निकल गया। इस दरमियान ट्रक का पीछे का हिस्सा व कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सडक़ हादसे की सूचना के बाद पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान पुलिस थाना खाजूवाला के सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह घटनास्थल पहुंचे और रिपोर्ट देखी।
जोरदार हुई टक्कर
दरअसल, दोनों वाहनों में टक्कर काफी जबर्दस्त हुई थी। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक के शरीर पर लगी चोट से ड्राइवर साइड का गेट भी खून से भर गया। वहीं ट्रक भी काफी क्षतिग्रस्त हुआ। ट्रक के पहिए निकलकर बाहर आ गए।
कार चालक पर मामला दर्ज

ट्रक चालक रमजान खान ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसने अपना ट्रक सडक़ किनारे खड़ा कर लिया था, लेकिन कार बहुत लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारी। इससे ट्रक के पीछे का एक्सल टूटकर बाहर आ गया। ट्रक चालक ने कार चालक पर कार्रवाई की मांग की है।


Share News

editor April 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

चेक बाउंस मामले में आरोपी को दो साल की सजा
बीकानेर
बीकानेर में नशे पर वार, स्वरूपसर से दो तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर: स्कूल में शिक्षिका से अभद्रता, आरोपी पंचायत सहायक पर केस दर्ज
बीकानेर
फन्ना बाबू के निधन पर 24 अप्रैल को बीकानेर बंद आह्वान
बीकानेर
शोक समाचार: नहीं रहे बीकानेर के मशहूर उद्योगपति फन्ना बाबू शिवरतन अग्रवाल
बीकानेर
नोखा में पिकअप की टक्कर से बारातियों की गाड़ी हादसे का शिकार
बीकानेर
आरजीएचएस विवाद में निजी अस्पतालों पर सख्ती, नोटिस जारी
बीकानेर
बीकानेर नगर निगम के चेक बाउंस, वित्तीय व्यवस्था पर सवाल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

चेक बाउंस मामले में आरोपी को दो साल की सजा

Published April 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नशे पर वार, स्वरूपसर से दो तस्कर गिरफ्तार

Published April 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर: स्कूल में शिक्षिका से अभद्रता, आरोपी पंचायत सहायक पर केस दर्ज

Published April 23, 2026
बीकानेर

फन्ना बाबू के निधन पर 24 अप्रैल को बीकानेर बंद आह्वान

Published April 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?