Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चुनाव से पहले होंगे ग्रेड थर्ड टीचर के ट्रांसफर,आज कैबिनेट बैठक में हो सकती है चर्चा, ट्रांसफर से हट सकता है बैन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > चुनाव से पहले होंगे ग्रेड थर्ड टीचर के ट्रांसफर,आज कैबिनेट बैठक में हो सकती है चर्चा, ट्रांसफर से हट सकता है बैन
Jaipurराजनीतिराजस्थान

चुनाव से पहले होंगे ग्रेड थर्ड टीचर के ट्रांसफर,आज कैबिनेट बैठक में हो सकती है चर्चा, ट्रांसफर से हट सकता है बैन

editor
editor Published April 12, 2023
Last updated: 2023/04/12 at 7:53 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में पिछले 7 साल से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे ग्रेड थर्ड टीचर्स को जल्द राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में नई ट्रांसफर पॉलिसी पर चर्चा की जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनावी साल में तबादलों से बैन हटने के बाद जुलाई तक टीचर्स के ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया- ट्रांसफर पॉलिसी तैयार कर कार्मिक विभाग को भेजी जा चुकी है। पॉलिसी पर कुछ आपत्ति आई थी, उनमें भी संशोधन कर दिया गया है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिलने के बाद जैसे ही तबादलों से बैन हटेगा ग्रेड थर्ड के भी ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा- हमने देशभर की ट्रांसफर पॉलिसी का अध्ययन कर नई पॉलिसी तैयार की है। इसमें शुरुआती फेज में शारीरिक रूप से हैंडीकैप और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद टीचर्स की समस्याओं और सहूलियत को ध्यान रखते हुए उनका ट्रांसफर किया जाएगा।
पिछले साल 30 दिसंबर को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की सीएम और मंत्रियों के साथ हुई फीडबैक बैठक में थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादले करने पर सहमति बनी थी।
बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने मंत्रियों के सुझाव आने के बाद शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से तबादले करने को कहा था। गहलोत ने शिक्षा मंत्री से कहा कि जब सर्वसम्मति है, तो ये ट्रांसफर होने चाहिए और पहले की तरह ही हों।
वहीं, रंधावा ने शिक्षक तबादलों के लिए किसी भी तरह की नई पॉलिसी नहीं लाने का सुझाव भी दिया था। बैठक के 3 महीने से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी अब तक ग्रेड थर्ड टीचर्स का ट्रांसफर नहीं हो पाया है। ऐसे में टीचर्स के साथ अब विधायक भी चुनावी साल में ट्रांसफर की मांग करने लगे हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
बीकानेर
जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा
बीकानेर
बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के गार्ड कर्मी का निधन, परिवार ने कराया नेत्रदान
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं के चलते दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में जांच करने पहुंची महिला कांस्टेबल पर पीटबुल से हमला
बीकानेर
बीकानेर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक

Published March 9, 2026
राजस्थान

खाजूवाला में पाक नंबर से बार-बार कॉल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Published March 9, 2026
राजस्थान

मार्च में बढ़ी तपिश, राजस्थान के कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

Published March 9, 2026
राजस्थान

साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 8,189 करोड़ रुपए बचाए – Rajasthan News

Published March 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?