Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: World Health Day : शरीर के इन दर्द को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, ऐसा करना खतरनाक हो सकता है
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > World Health Day : शरीर के इन दर्द को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, ऐसा करना खतरनाक हो सकता है
Healthदेश-दुनिया

World Health Day : शरीर के इन दर्द को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, ऐसा करना खतरनाक हो सकता है

editor
editor Published April 7, 2023
Last updated: 2023/04/07 at 9:03 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

शरीर के इन दर्द को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, ऐसा करना खतरनाक हो सकता है

World Health Day: हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है, जिसे डब्ल्यूएचओ और कई सहयोगी संगठन स्पॉन्सर करते हैं. इसका मकसद सेहत को लेकर जागरूरकता पैदा करना है. इस अभियान की आधिकारिक शुरुआत साल 1950 में की गई थी, तब हर साल इसे मनाया जाता है. इस खास मौके पर आपको भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए. मौजूदा दौर में हमारे शरीर को कई छोटे-मोटे दर्द का सामना करता है, जिनमें मामूली पेन को हम नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. आइए जानते हैं वो दर्द जिससे इग्नोर करने से परहेज करना चाहिए.

1. सिर दर्द (Headache)

सिर दर्द कई वजहों से हो सकता है, जिसमें नींद की कमी और स्ट्रेस शामिल है, लेकिन बार-बार आपको इस पेन से गुजरना पड़ रहा है तो ये माइग्रेन (Migraine) की निशानी हो सकता है, इसलिए तुरंत जांच करना ही बेहतर विकल्प है.

- Advertisement -

2. मांसपेशियों में दर्द (Muscle Pain)

मांसपेशियों में दर्द की अहम वजह विटामिन डी की कमी होती है क्योंकि कई शहरी घरों में सूरज की रोशनी नहीं पड़ पाती. इसकी वजह से मसल्स पेन होना लाजमी है, हालांकि इसके कई कारण हो सकते हैं. इस विटामिन की कमी पूरी करने के लिए कुछ फूड आइटम्स भी खाया जा सकता है.

3. सीने में दर्द (Chest Pain)

सीने में जब हल्का दर्द उठे तभी आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए, आमतौर पर इसे दिल की बीमारियों का अहम वॉर्निंग साइन माना जाता है, खासकर शरीर के बाईं तरफ दर्द होने लगता है. अगर ध्यान नहीं दिया जाए तो हार्ट अटैक का कारण बन सकता है.

4. जोड़ों में दर्द (Joint Pain)

चोट, सूजन और ठंड बढ़ने सहित कई वजहों से जोड़ों का दर्द उठ सकता है. ज्वाइंट पेन की समस्या आजकल बेहद आम हो गई है. पहले सिर्फ मिडिल और ओल्ड एज के लोगों में ये परेशानी नजर आती थी, लेकिन अब काफी युवा इसके शिकार हो रहे हैं. हो सकता है कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो.

5. पेट दर्द (Abdominal Pain)

पेट दर्द को हम आमतौर पर पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानी मानते हैं, लेकिन ये यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर या फिर रिप्रोडक्टिव सिस्टम इश्यू हो सकता है. लेकिन सही तरह से जांच के बाद ही असल बीमारी का पता लग पाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. Khabar 21 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)


Share News

editor April 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा प्रदेश समिति में बीकानेर नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी – Bikaner News
बीकानेर
ट्रॉमा सेंटर निरीक्षण में चिकित्सा सुविधाएं सुधारने के निर्देश – Bikaner News
बीकानेर
1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News
राजस्थान
अभिषेक बनर्जी काफिले पर हमला: TMC-BJP में आरोप-प्रत्यारोप तेज – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
ब्राह्मणी-बीसलपुर लिंक परियोजना की DPR फाइनल, 5 जिलों को मिलेगा अतिरिक्त पेयजल
बीकानेर
AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
राजस्थान
युवती के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

अभिषेक बनर्जी काफिले पर हमला: TMC-BJP में आरोप-प्रत्यारोप तेज – National News

Published May 31, 2026
देश-दुनिया

ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव

Published May 27, 2026
देश-दुनिया

पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

Published May 23, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज संकट के बीच भारत पहुंची बड़ी LPG खेप – National News

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?