Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गोबर-गौमूत्र प्रसंस्करण किसान सम्मेलन 12 अप्रेल को
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गोबर-गौमूत्र प्रसंस्करण किसान सम्मेलन 12 अप्रेल को
बीकानेरराजस्थान

गोबर-गौमूत्र प्रसंस्करण किसान सम्मेलन 12 अप्रेल को

editor
editor Published April 7, 2023
Last updated: 2023/04/07 at 6:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर,। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय एवं राजस्थान गौ सेवा परिषद्, बीकानेर के बीच हुए एम.ओ.यू. के तहत संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशन पर गोबर से खाद और गौमूत्र से कीटनाशक बनाने एवं इसके विपणन सम्बन्धी सम्भावनाओं के मद्देनजर एक दिवसीय किसान सम्मेलन आगामी 12 अप्रेल को रविन्द्र रंगमंच में आयोजित किया जाएगा। इसी उद्देश्य से शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए राजस्थान गौ सेवा परिषद के राष्ट्रीय समन्वयक एवं राजुवास के पूर्व कुलपति प्रो. ए.के.गहलोत राजुवास ने बताया कि गोबर एवं गौमूत्र के प्रसंस्करण द्वारा गोपालन को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने के उद्देश्य से जिले के लगभग 1500 पशुपालकों एवं किसानों को इस हेतु प्रशिक्षित किया गया। इसमें वेटरनरी विश्वविद्यालय के साथ राजस्थान गौ सेवा परिषद्, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, नाबार्ड एवं जिला प्रशासन का सहयोग रहा है। आगामी 12 अप्रेल को इस उद्देश्य से गोबर-गौमूत्र प्रसंस्करण समारोह द्वितीय रविन्द्र रंगमंच में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें वेटरनरी विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय के साथ राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जायेगी तथा तकनीकी सत्र के माध्यम से किसानों-पशुपालकों एवं उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से संवाद आयोजित किये जायेगें।
कृषि एवं पशुपालन मन्त्री श्री लालचंद कटारिया इसके मुख्य अतिथि रहेगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामधेनु आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वल्लभ भाई कथिरिया करेगें। राजस्थान गौसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन, राजुवास के कुलपति प्रो. सतीश के गर्ग, जुट एसकेआरएयू के कुलपति प्रो. अरूण कुमार, अतिरिक्त निदेशक गोपालन विभाग डॉ. लाल सिंह, स्वामी दिनेश गिरी महाराज, राजस्थान गौ सेवा परिषद के अध्यक्ष हेम शर्मा आदि उपस्थित रहे। राजुवास के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. राजेश कुमार धूड़िया सम्मेलन के नोडल अधिकारी हैं। गजेन्द्रसिंह सांखला ने कहा कि गोबर-गौमूत्र प्रसंस्करण से न केवल गोपालन को आर्थिक आधार मिलेगा वरन् आवारा पशुओं की समस्याओं से भी निजात मिलेगी। श्री हेम शर्मा ने कहा कि पहला गोबर-गौमूत्र प्रसंस्करण समारोह जयपुर में आयोजित किया जा चुका है। इस कार्य हेतु बीकानेर को राज्य में एक मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस दौरान अजय पुरोहित, सचिव, रिद्वकरण सेठिया एवं अरविन्द मिढढ़ा उपाध्यक्ष, राजस्थान गौ सेवा परिषद् ने भी प्रेस को सम्बोधित किया।


Share News

editor April 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में युवाओं के लिए विशाल रोजगार शिविर आज, कई कंपनियां लेंगी इंटरव्यू
बीकानेर
बीकानेर में पीएनजी पाइपलाइन सुरक्षा के सख्त निर्देश जारी
बीकानेर
मोहिनी एकादशी पर श्री श्याम धाम बीकानेर का 19वां स्थापना उत्सव भव्यता से संपन्न
बीकानेर
बीकानेर में बदला मौसम, बारिश-ओलों से गर्मी से राहत
बीकानेर
बीकानेर का Studybase स्टार्टअप Bharat Venture Summit में सम्मानित
बीकानेर
सिध्दी कुमारी ने शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर
फड़बाजार में दो पक्ष भिड़े, लाठी-पत्थरों से हिंसक झड़प
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ दो गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में युवाओं के लिए विशाल रोजगार शिविर आज, कई कंपनियां लेंगी इंटरव्यू

Published April 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पीएनजी पाइपलाइन सुरक्षा के सख्त निर्देश जारी

Published April 27, 2026
बीकानेर

मोहिनी एकादशी पर श्री श्याम धाम बीकानेर का 19वां स्थापना उत्सव भव्यता से संपन्न

Published April 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बदला मौसम, बारिश-ओलों से गर्मी से राहत

Published April 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?