Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर गंभीर कार्यवाही करे रीको – जिला कलेक्टर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर गंभीर कार्यवाही करे रीको – जिला कलेक्टर
बीकानेरराजस्थान

औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर गंभीर कार्यवाही करे रीको – जिला कलेक्टर

editor
editor Published March 31, 2023
Last updated: 2023/03/31 at 8:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर , ।जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि जिले के समस्त औद्योगिक क्षेत्रों में सुचारू ड्रेनेज व्यवस्था के लिए रीको प्रस्ताव बनाकर भिजवाएं।
विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर ने यह निर्देश दिए। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि नाला निर्माण के प्रस्ताव स्वीकृत होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में आवश्यकतानुसार नाली सफाई के टेंडर लगाए जाएं। लंबे समय से करणी इंडस्ट्री एरिया सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में नाला सफाई की समय पर नहीं होने की शिकायत मिल रही है , रीको इसे गंभीरता से लेते हुए कार्य करें।
जिला कलेक्टर ने कहा कि समस्त कचरा डंपिंग यार्ड में ही भिजवाया जाना सुनिश्चित हो । नाला साफ- सफाई और स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायतें बार-बार मिल रही है यह स्वीकार नहीं किया जाएगा।

*फायर सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट के लिए कमेटी गठित*
खारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित भारत गैस प्लांट के आसपास जिप्सम फैक्ट्रियों की चिमनियों से अत्यधिक प्रदूषण होने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर जिला कलेक्टर में फायर सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्लांट के आसपास निरीक्षण कर प्रदूषण कंट्रोल मानकों की पालना की रिपोर्ट दी जाए। फैक्ट्रियों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए यदि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल नहीं हो रहा है तो संबंधित को नोटिस देते हुए औधोगिक गतिविधियां बंद करवाई जाए। उन्होंने रीको को इन फैक्ट्रियों को चारदीवारी बनवाने के लिए नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए।
*सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए चलाएं सघन निरीक्षण अभियान*
जिला कलेक्टर ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए प्रदूषण मंडल नगर निगम के साथ समन्वय करते हुए सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाए । औचक निरीक्षण के साथ-साथ जागरुकता कैंपेन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए , इसमें स्कूली बच्चों का भी सहयोग लिया जाए।
जिला कलेक्टर ने रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया के पास स्थित आवासीय कॉलोनियों में कचरा पात्र रखने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया।
बैठक में नहरबंदी से पूर्व डिग्गियां भरवाने, सड़क व पेचवर्क सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों की विभिन्न समस्याएं रखी गई।
जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित औद्योगिक संघ के प्रतिनिधि के रूप में वीरेंद्र किराडू, आरके मित्तल ,महेश कोठारी, हरेंद्र पाल सिंह, परविन्द्र सिंह राठौड़ आदि उपस्थित रहे।


Share News

editor March 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

28 जून से बनेगा मंगल-गुरु संयोग, इन राशियों को लाभ
बीकानेर
बीकानेर स्टेशन पर शुरू हुई डिजिटल लगेज लॉकर सुविधा
बीकानेर
पीबीएम ट्रोमा सेंटर में घायल युवक तक पहुंचने की कोशिश
बीकानेर
नागौर-बीकानेर फोरलेन को मंजूरी, सड़क विकास को नई गति
बीकानेर
बाबा रामदेव पार्क में निःशुल्क योग एवं संस्कार शिविर शुरू
बीकानेर
प्लॉट पर कब्जे की कोशिश का आरोप, तोड़फोड़ और धमकी का मामला दर्ज
बीकानेर
सागर जीएसएस रखरखाव कार्य के चलते गुरुवार को कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
युवती के लापता होने से मचा हड़कंप, जबरन ले जाने का आरोप
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

28 जून से बनेगा मंगल-गुरु संयोग, इन राशियों को लाभ

Published June 11, 2026
बीकानेर

बीकानेर स्टेशन पर शुरू हुई डिजिटल लगेज लॉकर सुविधा

Published June 11, 2026
बीकानेर

पीबीएम ट्रोमा सेंटर में घायल युवक तक पहुंचने की कोशिश

Published June 11, 2026
बीकानेर

नागौर-बीकानेर फोरलेन को मंजूरी, सड़क विकास को नई गति

Published June 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?