Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राज्य सरकार ने दिया था नोटिस, हाईकोर्ट से महापौर की मिली राहत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > नगर निगम > राज्य सरकार ने दिया था नोटिस, हाईकोर्ट से महापौर की मिली राहत
नगर निगमबीकानेरबीकानेर नगर निगम

राज्य सरकार ने दिया था नोटिस, हाईकोर्ट से महापौर की मिली राहत

editor
editor Published March 29, 2023
Last updated: 2023/03/29 at 6:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर नगर निगम मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित को हाईकोर्ट ने राहत दी है। पिछले दिनों स्वायत शासन विभाग ने आयुक्त गोपाल राम बिरदा की एक शिकायत पर धारा 39 के तहत नोटिस दिया था। इस पर सुशीला कंवर ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अदालत ने इस पर फिलहाल यथा स्थिति के आदेश दिए हैं।

स्वायत्त शासन विभाग निदेशक ने महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित को धारा 39 के तहत नोटिस जारी कर 7 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया था। निदेशक के 21 सितंबर को जारी नोटिस के अनुसार सचिव हंसा मीणा की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने जांच रिपोर्ट भेजी थी। इसी रिपोर्ट को आधार मानकर निदेशक ने धारा 39 की कार्यवाही प्रारंभ की थी।

हालांकि आयुक्त द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के बाद महापौर खुद जयपुर जाकर निदेशक से मिली और पूरी वस्तुस्थिति से अवगत करवाया था। महापौर ने आयुक्त की इस पूरी जांच रिपोर्ट भी सवालिया निशान खड़े करते हुए मुख्यमंत्री सहित सभी शीर्ष अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया था कि राजस्थान नगर पालिका अधिनियम के अनुसार आयुक्त महापौर का अधीनस्थ कर्मचारी है। ऐसे में बिना सक्षम स्तर के आदेशों के कोई अधीनस्थ कर्मचारी अपने उच्च अधिकारी के विरुद्ध जांच नही कर सकता।

महापौर सुशीला कंवर की ओर से दायर याचिका को प्राथमिकता से सुनने के पश्चात न्यायाधीश ने इस पूरे मामले पर स्थगन आदेश पारित कर दिया। महापौर ने कहा की वर्तमान राज्य सरकार जहां जहां भी विपक्ष के बोर्ड है वहां अनावश्यक रूप से दुर्भावना से ग्रसित होकर बोर्ड को अस्थिर करने के उद्देश्य से अधिनियम की धारा 39 का दुरुपयोग कर रही है। यह सरकार और सरकार द्वारा भेजे गए कुछ लोग जो बोर्ड और बीकानेर शहर की व्यवस्था को बिगाडऩे के उद्देश्य से ही यह आए है, वे कितनी भी कोशिश कर ले मैं अपने शहर और निगम हित के लिए हमेशा डटकर मुकाबला करूंगी।

- Advertisement -

Share News

editor March 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमबीए-एमसीए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई तक बढ़ी
बीकानेर
यूजीसी हटाने की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर पदयात्रा शुरू
बीकानेर
पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल की बाइक गायब, मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर के यशवीर मेड़तिया ने राज्यस्तरीय तैराकी में जीता कांस्य पदक
बीकानेर
तबादलों का आज अंतिम दिन, विभागों में सूचियों की अंतिम तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल
बीकानेर
बीकानेर में बारिश के बीच बिजली हादसों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी
बीकानेर
बीकानेर में नहर में डूबने से मजदूर युवक की मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

एमबीए-एमसीए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई तक बढ़ी

Published July 10, 2026
बीकानेर

यूजीसी हटाने की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर पदयात्रा शुरू

Published July 10, 2026
बीकानेर

पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल की बाइक गायब, मामला दर्ज

Published July 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर के यशवीर मेड़तिया ने राज्यस्तरीय तैराकी में जीता कांस्य पदक

Published July 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?