Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर के इस अधिकारी की आत्महत्या पर परिजनों ने सीबीआई के अधिकारियों पर लगाया हत्या का आरोप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बीकानेर के इस अधिकारी की आत्महत्या पर परिजनों ने सीबीआई के अधिकारियों पर लगाया हत्या का आरोप
crimeबीकानेर

बीकानेर के इस अधिकारी की आत्महत्या पर परिजनों ने सीबीआई के अधिकारियों पर लगाया हत्या का आरोप

editor
editor Published March 27, 2023
Last updated: 2023/03/27 at 2:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। गुजरात के राजकोट में बीकानेर मूल के अधिकारी जवरीलाल विश्रोई की संदिग्ध हालातों में सुसाइड का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को इस मामले में नया मोड उस वक्त आ गया जब मृतक के भाई और परिजनों ने आरोप लगाया कि जवरीमल विश्रोई ने आत्महत्या नहीं की है,बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होने मामले की जांच हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट कमेटी से कराये जाने की मांग को लेकर राजकोट होस्पीटल परिसर में धरना शुरू कर दिया। जानकारी में रहे कि शनिवार को पांच लाख रूपये की घूस लेने के आरोप में सीबीआई ने राजकोट में तैनात विदेश व्यापार महानिदेशालय के संयुक्त निदेशक जवरीमल विश्रोई को हिरासत में लिया था,इस दौरान जवरीमल ने ऑफिस की चौथी मंजिल से छंलाग लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार को राजकोट पहुंचे दिवंगत जवरीमल विश्रोई के भाई संजय गिला समेत राजस्थान भर से विश्रोई समाज के लोग राजकोट पहुंच गये और धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर संजय गिला ने कहा मेरे भाई ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या की गई है। जिस खिडक़ी से बिश्नोई के कूदने की बात कही जा रही है, वहां से कोई सामान्य आदमी नहीं कूद सकता। इस दौरान हॉस्पिटल पहुंचे सीबीआई के अफसरों के साथ विश्रोई समाज के लोगों ने धक्का-मुक्की की।
संजय कुमार ने कहा कि सीबीआई अधिकारियों ने मिलकर मेरे भाई की हत्या कर दी है। जिस खिडक़ी से जवरीमल का कूदना बताया गया है। वहां से कोई सामान्य आदमी कूद नहीं सकता।
-कोई अधिकारी मिलने नहीं पहुंचा
धरने पर बैठे संजय गिला ने कहा कि घटना स्थल पर जाकर में खिडक़ी मैं देखकर आया हूं। अगर इसमें सच्चाई है तो सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के निर्देशन में जांच होनी चाहिए। सीबीआई के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होने तल्ख लहजे में कहा कि घटना के चौबीस घंटे बाद भी भारतीय विदेश व्यापार मंत्रालय का कोई अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया। इसी कारण अब तक पोस्टमॉर्टम भी नहीं हो पाया है। कुछ अफसर उन पर मृतक की शिनाख्त करने का दबाव डाल रहे हैं, जबकि हम पहले एफआईआर की मांग कर रहे हैं। संयज ने कहा कि इस पूरे मामले में बड़ा स्कैंडल सामने आएगा। बशर्ते मामले में सीबीआई अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। सब कुछ स्पष्ट हो सके।
-नोखा विधायक ने गृहमंत्री को लिखा पत्र
इस मामले को नोखा के विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। बिश्नोई ने कहा- चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड करना बताया गया है, जबकि ये अविश्वसनीय है। उन्हें जरूरत से ज्यादा टॉर्चर किया गया था। बिहारी लाल विश्नोई ने कहा कि शुक्रवार को तीन बजे से बिश्नोई सीबीआई के कब्जे में थे, ऐसे में वो सुसाइड कैसे कर सकते हैं। विधायक ने दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। बिहारीलाल ने पत्र की कॉपी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल को भी भेजी है। विधायक ने बताया कि कमिश्नर से बातचीत में न्यायिक जांच का आश्वासन दिया गया है


Share News

editor March 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

VLTD SOP तक वाहनों को NP से छूट देने की मांग
बीकानेर
व्यापार मंडल भवन उद्घाटन के लिए मेघवाल को न्योता
बीकानेर
लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह 22 मई को
बीकानेर
बीकानेर के जेएनवीसी सेक्टर 6 में कल चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर पब्लिक पार्क गेट के पास खतरनाक खड्डे भरे गए
बीकानेर
राजस्थान में 10 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, ड्रग अलर्ट जारी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट का बड़ा फैसला, किसान महिला को ब्याज सहित मुआवजा
बीकानेर
बीकानेर में तापमान 43.8°C, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

VLTD SOP तक वाहनों को NP से छूट देने की मांग

Published May 20, 2026
बीकानेर

व्यापार मंडल भवन उद्घाटन के लिए मेघवाल को न्योता

Published May 20, 2026
बीकानेर

लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह 22 मई को

Published May 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर के जेएनवीसी सेक्टर 6 में कल चार घंटे बिजली कटौती

Published May 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?