Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: खलिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद बॉर्डर हाई अलर्ट मोड पर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > खलिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद बॉर्डर हाई अलर्ट मोड पर
बीकानेरराजस्थान

खलिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद बॉर्डर हाई अलर्ट मोड पर

editor
editor Published March 26, 2023
Last updated: 2023/03/26 at 7:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद पश्चिमी राजस्थान में शहर से लेकर सरहद तक पुलिस और बीएसएफ हाई अलर्ट मोड पर है। उसके पाकिस्तान भागने की चर्चाओं के बीच बॉर्डर चौकसी कड़ी कर दी गई है। राजस्थान का बॉर्डर पंजाब से सटा होने के कारण श्रीगंगानगर और बीकानेर में सीमाई इलाकों में भी छानबीन की जा रही है। इसे देखते हुए बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के आईजी पुनीत रस्तोगी भी दो दिन बीकानेर दौरे पर रहे।दरअसल अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पंजाब पुलिस उसे पकडऩे के लिए राजस्थान सहित हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल पुलिस की मदद ले रही है। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि वह बॉर्डर पार कर पाकिस्तान भागने की फिराक में है। ऐसे में श्रीगंगानगर और बीकानेर सीमा पर पहरा सख्त कर दिया गया है। बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के आईजी पुनीत रस्तोगी शनिवार को बॉर्डर के दौरे पर रहे। उन्होंने सांचू, कावेरी, मारुति सहित आस-पास की पांच सीमा चौकियां देखीं। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बीएसएफ जवानों से बातचीत की तथा उनकी समस्याएं भी सुनी। आईजी ने कहा कि बॉर्डर की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। इसलिए जवानों को हर क्षण चौकस रहना होगा।
इससे पूर्व शुक्रवार को उन्होंने डीआईजी ऑफिस का निरीक्षण किया। आईजी हालांकि एनुवल इंस्पेक्शन पर आए थे, लेकिन इसके पीछे मंतव्य पंजाब के हालात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना था। डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ भी इस दौरान उनके साथ रहे। आईजी दोपहर बाद वापस जोधपुर लौट गए।
आईजी बोले-चौकस रहें, ड्रोन से तस्करी की घटनाओं को नाकाम करेंडीआईजी आज करेंगे दो बटालियनों का निरीक्षण : डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह बीएसएफ की खाजूवाला स्थित 124 और सतराना स्थित 127 बटालियन का निरीक्षण करेंगे। वार्षिक निरीक्षण के दौरान दोनों बटालियनों के एरिया का जायजा, निरोधात्मक कार्रवाई सहित सभी बिंदुओं का परीक्षण किया जाएगा।
आईजी ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हो रही मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाओं पर चिंता जाहिर की तथा उसे रोकने पर अधिकारियों के साथ मंथन किया। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने ड्रोन को मारने के लिए कई सीमा चौकियों पर एंट्री ड्रोन गन लगा दी हैं। पिछले दिनों बॉर्डर पर करीब 12 करोड़ की हेरोइन भी पकड़ी जा चुकी है। पाक से हो रही तस्करी के कई प्रयास विफल किए हैं। आईजी बोले-चौकस रहें, ड्रोन से तस्करी की घटनाओं को नाकाम करें।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप
बीकानेर
खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी
बीकानेर
दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने
बीकानेर
खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन
बीकानेर राजस्थान
खेलण दो गणगौर महोत्सव 16–17 मार्च को धरणीधर तालाब में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
बीकानेर
महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और मारपीट का प्रयास, मुकदमा दर्ज
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक स्लीप होने से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर
एमजीएसयू बीएड परीक्षा में सिलेबस से बाहर आया प्रश्नपत्र, छात्रों का विरोध
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप

Published March 11, 2026
बीकानेर

खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी

Published March 11, 2026
बीकानेर

दो भाइयों पर लाठी-सरियों से हमला, जेब से 45 हजार रुपये छीने

Published March 11, 2026
बीकानेरराजस्थान

खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?