Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
Jaipurराजस्थान

राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

editor
editor Published March 25, 2023
Last updated: 2023/03/25 at 3:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। केंद्र सरकार के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (ष्ठ्र) चार फीसदी बढ़ा दिया है। अब डीए 38 से बढक़र 42 फीसदी हो गया है। वित्त विभाग ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के करीब आठ लाख कर्मचारियों और चार लाख पेंशनर्स को बढ़े हुए डीए का फायदा मिलेगा।

बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी से मिलेगा। जनवरी से मार्च तक के तीन महीने का डीए कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में जमा होगा। अप्रैल से बढ़ा हुआ डीए सैलरी के साथ मिलेगा। वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी बढ़े हुए डीए का फायदा मिलेगा। बता दें कि हर छह महीने बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए बढ़ाया जाता है। केंद्र सरकार के डीए बढ़ाते ही राज्य सरकार भी डीए बढ़ाती रही है।

1640 करोड़ रुपए का बढ़ेगा भार

सीएम गहलोत ने घोषणा के बारे में ट्वीट करते हुए बताया- इससे राज्य सरकार सालाना करीब 1640 करोड़ रुपए वहन करेगी। इस निर्णय से लगभग 8 लाख कर्मचारियों एवं 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स के अतिरिक्त पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी देय होगा।

- Advertisement -

सीएम अशोक गहलोत ने किया ट्वीट।

30 अक्टूबर को भी बढ़ा था डीए

इससे पहले 30 अक्टूबर को भी 4 फीसदी महंगाई भत्ता  बढ़ाने की घोषणा की गई थी। इसके तहत कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाना था। उससे पहले 34 फीसदी डीए मिल रहा था।

कर्मचारियों से जुड़े फैसले तुरंत कर रही सरकार

राजस्थान में पिछले बजट से ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की गई थी। कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर सरकार तत्काल फैसले कर रही है। ओल्ड पेंशन स्कीम कई राज्यों में मुद्दा बन चुकी है। सीएम अशोक गहलोत कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कर्मचारियों से जुड़े मामलों में तुरंत फैसले किए जाएंगे। कर्मचारियों के डीए बढाने के केंद्र के फैसले के बाद राज्य भी उसी दिन या अगले दिन आदेश जारी करते रहे हैं।

राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन पहुंची अजमेर:मेंटेनेंस के बाद शुरू होगा ट्रायल; तीन-चार दिन टेस्ट होगी स्पीड

राजस्थान में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन शनिवार सुबह 7 बजे अजमेर के मदार स्टेशन पहुंच गई है। यह चेन्नई से वाया चंदेरिया होते हुए अजमेर पहुंची। अब यहां मदार स्टेशन पर ट्रेन का मेंटेनेंस होगा। स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। यहां ट्रेन में कई इंस्ट्रूमेंट लगाए जाएंगे। ट्रेन की पिट लाइन में कई बदलाव किए जा रहे हैं। ट्रेन के एसी, लाइट, पंखों व मोटर्स की जांच की जाएगी।


Share News

editor March 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नापासर लूट केस में सभी आरोपी बरी, गवाहों ने बदले बयान – Bikaner News
बीकानेर
खाजूवाला थाने के निरीक्षण में आईजी नाराज, दिए सख्त निर्देश – Bikaner News
बीकानेर
सड़क हादसे के पीड़ित शिक्षकों को 31 लाख मुआवजा – Bikaner News
बीकानेर
नारी शक्ति कानून पर मेघवाल का विपक्ष पर हमला – Bikaner News
बीकानेर
Lenskart शोरूम विवाद हिंसा में बदला, कर्मचारी से मारपीट – National News
बीकानेर
गंगाशहर में बाइक चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में गर्मी से बेहाल मरीज, इमरजेंसी में एसी नदारद
बीकानेर
बीकानेर लूट केस में सभी आरोपी बरी, गवाह मुकरने से पलटा मामला
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का जाल, पुलिस का अलर्ट – Rajasthan News

Published April 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में तेज गर्मी का कहर, पारा 44 डिग्री के करीब

Published April 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ी गर्मी: कई शहरों में 40°C पार, हीटवेव अलर्ट

Published April 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?