Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अब होंगे ग्रेड थर्ड अध्यापकों के तबादलें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > अब होंगे ग्रेड थर्ड अध्यापकों के तबादलें
जयपुरराजस्थान

अब होंगे ग्रेड थर्ड अध्यापकों के तबादलें

editor
editor Published March 24, 2023
Last updated: 2023/03/24 at 3:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में लंबे वक्त से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे ग्रेड थर्ड टीचर्स को चुनावी साल में राहत मिल सकती है। शिक्षा विभाग द्वारा ट्रांसफर पॉलिसी में संशोधन कर डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल को भेज दिया गया है। ऐसे में ट्रांसफर से बैन हटने और डीओपी से स्वीकृति मिलने के बाद ट्रांसफर हो सकेंगे।
दरअसल, पिछले साल शिक्षा विभाग द्वारा नई ट्रांसफर पॉलिसी तैयार कर कार्मिक विभाग को भेजी गई थी, लेकिन डीओपी ने पॉलिसी में संशोधन के लिए उसे लौटा दिया था। इसके बाद एजुकेशन डिपार्टमेंट ने देशभर में दूसरे राज्यों की ट्रांसफर पॉलिसी का अध्ययन कर संशोधित पॉलिसी को फिर से डीओपी को भेजा है।
विधायक भी चाहते हैं जल्द हो ट्रांसफर
पिछले साल 30 दिसंबर को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की सीएम और मंत्रियों के साथ हुई फीडबैक बैठक में थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादले करने पर सहमति बन गई थी।
बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने मंत्रियों के सुझाव आने के बाद शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से तबादले करने को कहा था। गहलोत ने शिक्षा मंत्री से कहा कि जब सर्वसम्मति है, तो ये ट्रांसफर होने चाहिए और पहले की तरह ही हों।
वहीं रंधावा ने शिक्षक तबादलों के लिए किसी भी तरह की नई पॉलिसी नहीं लाने का सुझाव भी दिया था।
लेकिन, बैठक के 3 महीने से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी अब तक ग्रेड थर्ड टीचर्स का ट्रांसफर नहीं हो पाया है। ऐसे में टीचर्स के साथ अब विधायक भी चुनावी साल में ट्रांसफर की मांग करने लगे हैं।
सरकार के खिलाफ लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई
राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज शर्मा ने कहा कि 10 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। प्रदेशभर में टीचर्स ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं।
4 साल पहले कांग्रेस सरकार जब सत्ता में नहीं थी। तब उन्होंने ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर का वादा किया था, लेकिन सरकार के आने के 4 साल बीत जाने के बाद भी टीचर्स का ट्रांसफर नहीं हो पाया है। शर्मा का कहना है कि हमें अब तक केवल झूठे दिलासे दिए गए हैं।


Share News

editor March 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा
बीकानेर राजस्थान
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजस्थानी भाषा को लेकर सरकार पर बढ़ा दबाव
बीकानेर
जयपुर बैठक में उठेंगी बीकानेर रेल विकास की मांगें
बीकानेर
सूने मकान में चोरी करने वाले दो नाबालिग निरुद्ध
बीकानेर
बिजली-पानी संकट और नीट मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, डोडा सप्लायर गिरफ्तार
बीकानेर
एमएसएमई उद्योगों को राहत, क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 शुरू
बीकानेर
नगर निगम कार्यालय के पास खुला नाला बना हादसे का खतरा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा

Published May 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू – Rajasthan News

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?