Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गैंगस्टर रितिक बॉक्सर नेपाल से गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > गैंगस्टर रितिक बॉक्सर नेपाल से गिरफ्तार
JaipurPoliceराजस्थान

गैंगस्टर रितिक बॉक्सर नेपाल से गिरफ्तार

editor
editor Published March 20, 2023
Last updated: 2023/03/20 at 6:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

गैंगस्टर रितिक बॉक्सर नेपाल से गिरफ्तार,स्पेशल पुलिस टीम जयपुर लाई, फिरौती के लिए जी-क्लब पर करवाई थी फायरिंग

जयपुर। जयपुर में जी क्लब पर फायरिंग के आरोपी गैंगस्टर रितिक बॉक्सर को जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम को कुछ दिन पहले ही रितिक बॉक्सर की लोकेशन नेपाल में मिली थी। इसके बाद एक स्पेशल टीम नेपाल गई। इसके बाद सोमवार को रितिक बॉक्सर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे जयपुर लेकर आ गई है। यहां जवाहर सर्किल थाने में आरोपी से पूछताछ चल रही है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि रितिक बॉक्सर के नेपाल में होने की सूचना मिली थी। इसकी जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई थी। टीम को सूचना मिली की रितिक बॉक्सर जयपुर में बड़ी फायरिंग की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसलिए नेपाल बॉर्डर क्रॉस कर भारत की सीमा में घुसने वाला है। 18 मार्च को जैसे ही गैंगस्टर ने रक्सौल बॉर्डर से भारत में एंट्री की, वैसे ही उसे पकड़ लिया गया।

गेस्ट हाउस में फरारी काटी

- Advertisement -

पुलिस जांच में सामने आया है कि रितिक बॉक्सर 21 नवम्बर 2022 को घड़साना, बीकानेर, जयपुर, आगरा, गोरखपुर और बेतिया होते हुए रक्सौल बॉर्डर से वीरगंज (नेपाल) में घुस गया था। गैंगस्टर ने नेपाल में काठमांडू, नारायण घाट, पोखरा, धुन्चे में अलग-अलग गेस्ट हाउस में फरारी काटी।

यपुर के जी क्लब पर करवाई थी फायरिंग

28 जनवरी की रात करीब 12 बजे जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र के जी क्लब में तीन बदमाशों ने तोबड़तोड़ फायरिंग की थी। यह पूरी घटना वहां के सीसीटीवी में कैद हो गई थी। घटना के बाद गैंगस्टर रितिक बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले में फायरिंग करने वाले बदमाश जयप्रकाश, संदीप और ऋषभ को जयपुर कमिश्नरेट पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन्हें रितिक ने ही ट्रेनिंग दी थी।


Share News

editor March 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम रोड पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा अभियान, 143 आरोपी एक दिन में गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 28 अप्रैल को रोजगार शिविर, युवाओं को मिलेगा मौका
बीकानेर
गुरुवार को इन इलाकों में दो घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
करणी सिंह जयंती पर खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह
बीकानेर
पलाना के पास ट्रेन हादसे में व्यक्ति की मौत, पहचान जारी
बीकानेर
रिहायशी इलाके में शराब दुकान का विरोध, लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ी गर्मी: कई शहरों में 40°C पार, हीटवेव अलर्ट

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान कर्मचारियों का डीए बढ़ने के संकेत, 60% तक पहुंच सकता – Rajasthan News

Published April 19, 2026
राजस्थान

गहलोत का मोदी पर हमला, लोकसभा भंग करने की दी चुनौती – Rajasthan News

Published April 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?