Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिला कलक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिला कलक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
बीकानेरराजस्थान

जिला कलक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

editor
editor Published March 20, 2023
Last updated: 2023/03/20 at 6:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारी गंभीरता रखते हुए सक्रियता से कार्य कर आमजन को समयबद्ध लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि सभी फ्लैगशिप योजनाओं में अतिरिक्त सक्रियता से काम किया जाए। जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं की भी समीक्षा की और कहा कि आमजन के हित में जो नई घोषणाएं की गई हैं उनका भी त्वरित गति से धरातल पर क्रियान्वयन हों।
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान, निरोगी राजस्थान, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना और मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सैंपलिंग व जांच बढ़ाने और आईपीडी के तहत आ रहे पात्र मरीजों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि गत बजट घोषणाओं के बकाया कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करवाने के साथ-साथ नई बजट घोषणाओं के भूमि आवंटन के प्रस्ताव समय पर भिजवा दिए जाएं। भगवती प्रसाद ने कहा कि जिन बजट घोषणाओं को स्थाई भवन निर्माण होने तक अस्थाई भवन में संचालित किया जाना है उनका चिन्हीकरण करते हुए कार्य प्रारंभ करें।
जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग को पेंशन योजनाओं में भौतिक सत्यापन से बकाया रहे पेंशनर्स का वेरिफिकेशन कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए । पालनहार योजना की समीक्षा कर जिला कलक्टर ने अध्ययनरत प्रमाण पत्र से वंचित लाभार्थियों के लिए शिक्षा विभाग से समन्वय कर व प्रमाण पत्र जारी करवाने को कहा।
बैठक में वन, शिक्षा, रसद, कृषि, सहकारिता, आईसीडीएस सहित अन्य विभागों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई । जिला कलक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत होने वाले ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दिव्यांग है या पिता नहीं है तो ऐसी स्थिति में पात्र का पालनहार योजना के तहत पंजीकरण करवाते हुए लाभ देना सुनिश्चित किया जाए।
माटी परियोजना के तहत चयनित किसानों को पशुधन के लिए ऋण दिलवाने के संबंध में हुई प्रगति की भी बैठक में समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि युवा किसानों को पशुपालन के लिए प्रेरित करें और नये आवेदन लें। पशुपालन जिले में स्वरोजगार का बेहतरीन साधन हो सकता है। गुणवत्तापरक दुग्ध व दुग्ध उत्पाद की मांग के मद्देनजर किसानों को इससे जोड़ें। पशु ऋण के आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के लिए पशुपालन विभाग बैंकों से समन्वय वे करें।
15 सूत्री और 20 सूत्री कार्यक्रम की की समीक्षा
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने 20 सूत्री और 15 सूत्री कार्यक्रम के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग अपने यहां चल रही योजनाओं में अल्पसंख्यक वर्ग के 15 प्रतिशत लोगों को लाभ देना सुनिश्चित करें, साथ ही इस संबंध में हो रही प्रगति की सूचना अल्पसंख्यक विभाग को नियमित रूप से भिजवाई जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि मदरसों को उपलब्ध करवाए गए स्मार्ट टीवी नियमित रूप से अध्ययन के संबंध में प्रयुक्त हो यह भी सुनिश्चित किया जाए।
सतत विकास लक्ष्यों की अपडेटेड रिपोर्ट भेजने के निर्देश
बैठक में सतत विकास के तहत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए आयोजना विभाग को सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि जिन विभागों द्वारा अब तक सूचना उपलब्ध नहीं करवाई गई है वे प्राथमिकता से आयोजना विभाग को अपडेटेड रिपोर्ट भेजें।
बैठक में सीईओ जिला परिषद नित्या के ,अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश , जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, आईसीडीएस उपनिदेशक शारदा चौधरी, सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पवार, जिला रसद अधिकारी भागूराम महला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News

editor March 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम रोड पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा अभियान, 143 आरोपी एक दिन में गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 28 अप्रैल को रोजगार शिविर, युवाओं को मिलेगा मौका
बीकानेर
गुरुवार को इन इलाकों में दो घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
करणी सिंह जयंती पर खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह
बीकानेर
पलाना के पास ट्रेन हादसे में व्यक्ति की मौत, पहचान जारी
बीकानेर
रिहायशी इलाके में शराब दुकान का विरोध, लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम रोड पर अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

Published April 22, 2026
बीकानेर

बीकानेर पुलिस का बड़ा अभियान, 143 आरोपी एक दिन में गिरफ्तार

Published April 22, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 28 अप्रैल को रोजगार शिविर, युवाओं को मिलेगा मौका

Published April 22, 2026
बीकानेर

गुरुवार को इन इलाकों में दो घंटे बिजली कटौती

Published April 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?