Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: देशनोक में जल्द शुरू होंगी शल्य चिकित्सा सेवाएं
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > देशनोक में जल्द शुरू होंगी शल्य चिकित्सा सेवाएं
बीकानेर

देशनोक में जल्द शुरू होंगी शल्य चिकित्सा सेवाएं

editor
editor Published March 18, 2023
Last updated: 2023/03/18 at 8:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देशनोक में जल्द ही शल्य चिकित्सा सेवाएं पुनः आम जनता के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी। अस्पताल में शल्य चिकित्सा सेवा शुरू होने से छोटी मोटी सर्जरी के लिए पीबीएम अस्पताल का मुंह नहीं देखना पड़ेगा। क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने शनिवार को अस्पताल का निरीक्षण कर उक्त व्यवस्था सुचारू करने संबंधी कवायद की। उन्होंने सर्जन डॉ परीक्षित विश्नोई, एनएसथेटिस्ट डॉ सुरभि विश्नोई को अपनी आवश्यकता अनुसार सामान की लिस्ट तैयार कर मंगवाने के निर्देश दिए। वही नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ उर्मिला जयपाल को भी अपने आवश्यकतानुसार सामग्री मंगवाने के निर्देश दिए ताकि मोतियाबिंद व आंख से संबंधित छोटी मोटी सर्जरी भी अस्पताल में शुरू हो सके। अस्पताल प्रभारी डॉ मनोज गुप्ता को समस्त सामग्री नियम अनुसार उपलब्ध करवाते हुए सेवाएं सुचारू करने के निर्देश दिए ।

मौके पर एनसीडी काउंसलर शक्ति सिंह अनुपस्थित पाए गए जिसकी पड़ताल पर पता चला कि उनके द्वारा कार्य में भी रूचि नहीं ली जा रही है। पंजीकृत 8,730 केस के विरुद्ध मात्र 490 की ही स्क्रीनिंग पूर्ण हो पाई है। ऐसे में सीएमएचओ डॉ पंवार ने सख्त नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डॉ अबरार ने अस्पताल भवन का पूर्ण निरीक्षण कर पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड को पुनः संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्टाफ को यूनिफॉर्म व आईडी के साथ रहते हुए कोविड प्रोटोकॉल लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से शत प्रतिशत जनता को लाभान्वित करने तथा कोविड जांच के लिए सैंपल बढ़ाने के भी निर्देश दिए। मौके पर डॉ विश्वजीत जोशी, डॉ रोचक सोनी, करणी सिंह, खुशबू उपाध्याय, किशोर सिंह व कमल शर्मा आदि स्टाफ मौजूद रहे।


Share News

editor March 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
मोहता सराय लिंक रोड से हटाया जा रहा मलबा और कचरा
बीकानेर
सीबीएसई टॉपर तान्या सावनसुखा का बीकानेर में नागरिक अभिनंदन
बीकानेर
चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज, सजा बरकरार
बीकानेर
बिजली निगम विवाद में जातिसूचक आरोपों की याचिका खारिज
बीकानेर
बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति
राजस्थान
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट
बीकानेर
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती रहेगी

Published May 28, 2026
बीकानेर

मोहता सराय लिंक रोड से हटाया जा रहा मलबा और कचरा

Published May 28, 2026
बीकानेर

सीबीएसई टॉपर तान्या सावनसुखा का बीकानेर में नागरिक अभिनंदन

Published May 28, 2026
बीकानेर

चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज, सजा बरकरार

Published May 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?