Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बिना अनुमति के पोस्टर बैनर लगे पाए गए तो विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बिना अनुमति के पोस्टर बैनर लगे पाए गए तो विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही
बीकानेरराजस्थान

बिना अनुमति के पोस्टर बैनर लगे पाए गए तो विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही

editor
editor Published March 13, 2023
Last updated: 2023/03/13 at 5:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलक्टर ने कहा कि शहर की सार्वजनिक दीवारों, सर्किल आदि पर बिना अनुमति के पोस्टर बैनर लगे पाए गए तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम को ऐसे समस्त पोस्टर इत्यादि हटवाने की कार्रवाई के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि हटाने की लागत जोड़ते हुए संबंधित संस्थान के विरुद्ध सख्त एक्शन लें। भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि वर्ष 2023-24 की बजट घोषणा में संबंधित विभाग भूमि चिन्हीकरण के प्रस्ताव 15 मार्च तक आवश्यक रूप से भिजवा दें। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं के तहत स्थाई निर्माण नहीं होने तक अस्थाई रूप से कार्य संचालन के लिए स्थान के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, डिस्कॉम, बीकेईएसएल, आईजीएनपी सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।जिला कलक्टर ने भगवती प्रसाद ने कहा कि खानों के अंदर निवास कर रहे लोगों के अवैध कनेक्शन कटवाएं और संबंधित के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करें।

निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य पूर्ण होने के बाद ही हो भुगतान

जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने जल जीवन मिशन के तहत जिले में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने कहा कि कई कार्यों में सामग्री की राशि का भुगतान कर दिया गया है और वहां मौके पर अब तक कार्य नहीं हुआ है । अधिकारी मॉनिटरिंग करें और गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरे करवाना सुनिश्चित करें। कनेक्शन के बाद ही भुगतान किया जाए अन्यथा मिशन में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं हो सकेगी। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने कहा यदि पाइपलाइन आरओडब्ल्यू के किनारे पर उचित गहराई पर नहीं हो तथा यदि निर्धारित मापदंडों की अनुपालना नहीं होती है तो संबंधित ठेकेदार को पुन: पाइपलाइन डलवाने के लिए पाबंद करें अन्यथा भुगतान नहीं किया जाए। बैठक में अधीक्षण अभियंता पीएचईडी राजेश पुरोहित ने मिशन के तहत अब तक हुए कार्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 85 प्रतिशत से अधिक ग्राम पंचायत भवन तथा 89 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य केंद्र में कनेक्शन दे दिए गए हैं। 85.77 प्रतिशत स्कूलों तथा 95.91 फीसदी आंगनबाड़ी केंद्रों में कनेक्शन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के 854 में से 829 गांवों में जेजेएम के तहत कार्य स्वीकृत कर दिए गए हैं। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के, सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पवार , जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, जिला समन्वयक योगेश बिस्सा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor March 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रोडवेज बस में फर्जी टिकट घोटाला, सारथी मशीन लेकर फरार – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में पैंथर का हमला, पिता-पुत्र घायल, बाद में मृत मिला – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान में कमर्शियल LPG पर सख्त नियंत्रण, नई कैटेगिरी लागू – Rajasthan News
राजस्थान
क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? पड़ोसी देश से आई बड़ी खबर – National News
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन….
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल
बीकानेर
नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रोडवेज बस में फर्जी टिकट घोटाला, सारथी मशीन लेकर फरार – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पैंथर का हमला, पिता-पुत्र घायल, बाद में मृत मिला – Bikaner News

Published March 29, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कमर्शियल LPG पर सख्त नियंत्रण, नई कैटेगिरी लागू – Rajasthan News

Published March 29, 2026
बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन….

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?