Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर रेल मंडल पर अचानक टिकट चेकिंग के लिए पहुंचे रेल अधिकारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Railway > बीकानेर रेल मंडल पर अचानक टिकट चेकिंग के लिए पहुंचे रेल अधिकारी
Railwayबीकानेर

बीकानेर रेल मंडल पर अचानक टिकट चेकिंग के लिए पहुंचे रेल अधिकारी

editor
editor Published March 12, 2023
Last updated: 2023/03/12 at 7:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । हर रेलवे स्टेशन पर उद्घोषक लगातार चेतावनी देते रहते हैं कि यात्रीगण कृपया अपनी यात्रा का निर्धारित टिकट लेकर ही यात्रा करें। आपकी यात्रा सुखद एवं मंगलमय हो। इसके बावजूद कुछ लोग इस एनाउंसमेंट को दरकिनार करते हुए मुफ़्त में रेल यात्रा करने का दुस्साहस कर बैठते हैं। फिर इसका खामियाजा भारी जुर्माना भरकर भुगतते है। ऐसे ही बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल द्वारा शनिवार को मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान में चुरू को बेस रखकर बीकानेर -सूरतगढ़- हनुमानगढ़ -श्रीगंगानगर – सिरसा – भिवानी- रेवाड़ी रेल मार्गो पर ट्रेनों में टिकट चेकिंग की गई। इस चेकिंग में गाड़ी संख्या 12457 दिल्ली सराय रोहिल्ला -बीकानेर सुपरफास्ट, गाड़ी संख्या 12458 बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट,गाड़ी संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला- भगत की कोठी एक्सप्रेस, 22422 भगत की कोठी- दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, 20403 बीकानेर- प्रयागराज एक्सप्रेस, 22471 बीकानेर -दिल्ली इंटरसिटी, 22472 दिल्ली- बीकानेर इंटरसिटी, 12323 हावड़ा- बाड़मेर सहित 36 ट्रेनों में टिकट चेकिंग की गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार रैना ने बताया कि इस चेकिंग में कुल 385 व्यक्तियों के विरुद्ध अनाधिकृत टिकट या अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा करने के मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में जुर्माने और अतिरिक्त किराए के रूप में 1,28,770/- रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। इस टिकट चेकिंग अभियान में बीकानेर के टिकट चेकिंग दस्ते के साथ रेवाड़ी, भिवानी,सिरसा, हनुमानगढ़, सूरतगढ़ और श्रीगंगानगर के टिकट चेकिंग दस्ते के 20 टिकट चेकिंग स्टाफ सम्मिलित हुए।

बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने हेतु टिकट चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अधिकृत रेल टिकट लेकर निर्धारित कोचों में ही यात्रा करें।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, मेडिकल संचालक पर मामला दर्ज
बीकानेर
रानी बाजार ओवरब्रिज से व्यक्ति ने लगाई छलांग, गंभीर घायल
बीकानेर
नयाशहर पुलिस ने पकड़े तीन युवक, 9 लाख नकद बरामद
बीकानेर
जंगलेश्वर 51 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियां शुरू, 5 फरवरी को भूमि पूजन
बीकानेर
खर्च बढ़ेंगे, निजी रिश्तों में सावधानी जरूरी: आज का राशिफल
राशिफल
स्पा सेंटर के संदेह में पुलिस की दबिश, नशे में युवक गिरफ्तार
अजमेर
पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीतिक जगत में शोक
राजस्थान
बीकानेर में बाइक चोर गिरफ्तार, कई चोरी की वारदातों का खुलासा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, मेडिकल संचालक पर मामला दर्ज

Published February 4, 2026
बीकानेर

रानी बाजार ओवरब्रिज से व्यक्ति ने लगाई छलांग, गंभीर घायल

Published February 4, 2026
बीकानेर

नयाशहर पुलिस ने पकड़े तीन युवक, 9 लाख नकद बरामद

Published February 4, 2026
बीकानेर

जंगलेश्वर 51 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियां शुरू, 5 फरवरी को भूमि पूजन

Published February 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?