Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अर्हम देगा पांच लाख रूपये की स्कॉलरशिप, आवेदन की अंतिम तिथि चार अप्रेल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अर्हम देगा पांच लाख रूपये की स्कॉलरशिप, आवेदन की अंतिम तिथि चार अप्रेल
बीकानेरशिक्षा

अर्हम देगा पांच लाख रूपये की स्कॉलरशिप, आवेदन की अंतिम तिथि चार अप्रेल

editor
editor Published March 9, 2023
Last updated: 2023/03/09 at 9:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अर्हम देगा पांच लाख रूपये की स्कॉलरशिप, आवेदन की अंतिम तिथि चार अप्रेल
बीकानेर। नोखा रोड भीनासर स्थित अर्हम इंग्लिश एकेडमी अपने 25वें स्थापना दिवस पर आयोजित अर्हम वर्ष के अंतर्गत स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन करने जा रहा है। संस्थापक सचिव सुरेंद्र कुमार डागा ने बताया कि अर्हम वर्ष की परिकल्पना में छात्रवृत्ति देने की योजना का एक कार्यक्रम तय किया हुआ है। जिसके तहत आगामी 7 मई को कक्षा 3 से कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए एक जनरल टेस्ट स्कॉलरशिप के लिए लिया जाएगा। डागा ने बताया कि इस टेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 32 इंच की एलईडी टीवी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ज्यूसर मिक्सर एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को स्मार्टवॉच दी जाएगी। इसके अतिरिक्त 95 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक नंबर लाने वाले विद्यार्थी को अर्हम इंग्लिश एकेडमी अपने शिक्षणशुल्क का 40 प्रतिशत विशेष रियायत देते हुए उनको छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। 90 से 95 प्रतिशत अंक प्राप्तकर्ता को 30 प्रतिशत तथा 85 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्तकर्ता को 20 प्रतिशत अपने शिक्षण शुल्क में रियायत देगा। संस्था सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 60 प्रतिशत से 80 प्रतिशत अंक लाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 10 प्रतिशत छूट के साथ गिफ्ट हैंपर भी दिया जाएगा एवं उन सभी विद्यार्थियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट के माध्यम सम्मानित किया जाएगा।
*किसी भी स्कूल का विद्यार्थी बन सकता है प्रतिभागी*
गौरतलब रहे इस प्रतियोगिता में किसी भी विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल रखी गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थी को विद्यालय परिसर आकर ऑफलाइन फॉर्म भरना होगा। उसी समय विद्यार्थी को एडमिट कार्ड दे दिया जाएगा। तत्पश्चात 7 मई को प्रात: 8:30 से 10:30 के मध्य स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इस कार्य हेतु एक विशेष परीक्षा आयोजन समिति बनाई गई है उस आयोजन समिति की देखरेख में संपूर्ण परीक्षा आयोजित होगी।
*4 अप्रेल को कवि सम्मेलन*
संस्था सचिव सुरेंद्र डागा ने बताया कि आगामी 4 अप्रैल को विद्यालय आमजन के लिए एक कवि सम्मेलन 5 अप्रैल को पूर्व छात्र मिलन यूनिसन 2023 का भव्य कार्यक्रम भी करने जा रही है। ज्ञात रहे कि अर्हम इंग्लिश एकेडमी के इस अर्हम वर्ष ने ग्रेटेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है। विशेष जानकारी के लिए 70143 30853 पर संपर्क किया जा सकता है।


Share News

editor March 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब
बीकानेर
सीसीटीवी में कैद घर में चोरी, सोने का हार गायब
बीकानेर
ग्राहकों का सोना और नकदी लेकर व्यापारी फरार
बीकानेर
शादी से इनकार पर युवती को घर से उठा ले गए आरोपी
बीकानेर
बीकानेर में 500 विद्वानों की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 29 अप्रैल को
बीकानेर
बीकानेर: पढ़ाई के बहाने कमरे में गई छात्रा ने की खुदकुशी
बीकानेर
दोपहर की गर्मी से बच्चों को बचाने स्कूल समय बदलने की मांग
बीकानेर
खेत में करंट से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

Published April 24, 2026
बीकानेर

सीसीटीवी में कैद घर में चोरी, सोने का हार गायब

Published April 24, 2026
बीकानेर

ग्राहकों का सोना और नकदी लेकर व्यापारी फरार

Published April 24, 2026
बीकानेर

शादी से इनकार पर युवती को घर से उठा ले गए आरोपी

Published April 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?