Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शादी के बाद घर से गहने-नकदी ले गई युवती : सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > शादी के बाद घर से गहने-नकदी ले गई युवती : सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान
राजस्थानहनुमानगढ़

शादी के बाद घर से गहने-नकदी ले गई युवती : सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान

editor
editor Published March 5, 2023
Last updated: 2023/03/05 at 5:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर दोस्ती करके शादी करने और घर से सोना समेत नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने महिला और उसके साथियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर गोगामेड़ी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि धोलूराम (24) पुत्र पालाराम मेघवाल निवासी खचवाना ने इस्तगासे में बताया कि रेणु (24) पुत्री जोगीराम मेघवाल निवासी छेज पहड़ीपुर तहसील बेरी जिला झज्जर (हरियाणा), नवीन नायक निवासी गांव मंगाली जिला हिसार (हरियाणा) और सुखवेंद्र निवासी गांव बलोटा तहसील बेर जिला झज्जर (हरियाणा) ने मिलकर धोखाधड़ी की है। उसकी सोशल मीडिया के जरिए रेणु से पहचान हुई और फिर दोनों बातचीत करने लग गए। रेणु ने कई बार उसकी मां और भाई से भी बात की। फिर एक दिन उसने कहा कि मैं आपसे शादी कर लूंगी। 1 अगस्त 2022 को रेणु ने उससे भादरा कोर्ट में 100 रुपए के स्टांप पर शादी कर ली। शादी करने के बाद रेणु उसके पास रहने लगी। इस दौरान कभी 5 दिन तो कभी 2-3 दिन अपने गांव जाती रही।

पीडि़त ने बताया कि 9 नवंबर 2022 को दोपहर 12 बजे रेणु खचवाना से भादरा और वहां से हिसार चली गई। इस पर उसको रेणु पर शक हुआ तो उसने घर में सामान संभाला। इस दौरान घर से 2 तोला सोने के जेवरात, सोने की चेन और कानों की बाली गायब थी। इसके अलावा 5 हजार रुपए की नकदी गायब थी। धोलूराम ने बताया कि जब उसने रेणु को फोन मिलाया तो उसका फोन बंद था। 17 नवंबर को नवीन के नंबर पर उसकी बात रेणु से हुई। इस दौरान उसको पता लगा कि आरोपी सुखवेंद्र और नवीन भी रेणु के साथ है। इन लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी करने की योजना बनाई। रेणु ने झूठ बोलकर उससे शादी की और उसके घर से गहने और नकदी चोरी कर ले गई। सुखवेंद्र और नवीन भी उसको धमकी दे रहे हैं। मामले में गोगामेड़ी पुलिया ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share News

editor March 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, पूजा-अर्चना कर बांटी मिठाई
बीकानेर
श्रीगंगानगर हादसे में कांस्टेबल व मासूम बेटी की मौत, परिवार सदमे में
बीकानेर
बीकानेर में नशे का फैलता जाल, कई इलाकों में खुलेआम तस्करी
बीकानेर
एसआई भर्ती 2021 रद्द बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने अपील खारिज की
बीकानेर
बीकानेर में 5 मई को अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती, जानें समय
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने नेत्रहीन मासूम को बंधन से छुड़ाकर पेश की मानवता की मिसाल
बीकानेर
बिना हस्ताक्षर ई-चालान पर कोर्ट सख्त, थानाधिकारी तलब
बीकानेर
बंगाल में भाजपा की बढ़त से जश्न, बीकानेर तक गूंजा उत्साह
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

बीकानेर सहित 33 जिलों में मौसम अलर्ट, 4 मई को आंधी-बारिश का खतरा – Bikaner News

Published May 3, 2026
राजस्थान

राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट, सोलर पावर बेकार जाने से झटका

Published May 3, 2026
बीकानेरराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…

Published April 29, 2026
राजस्थान

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का जाल, पुलिस का अलर्ट – Rajasthan News

Published April 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?