Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नशीली दवाओं के विक्रय और अवैध खनन की रोकथाम के लिए हो प्रभावी कार्रवाई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नशीली दवाओं के विक्रय और अवैध खनन की रोकथाम के लिए हो प्रभावी कार्रवाई
बीकानेरराजस्थान

नशीली दवाओं के विक्रय और अवैध खनन की रोकथाम के लिए हो प्रभावी कार्रवाई

editor
editor Published March 1, 2023
Last updated: 2023/03/01 at 2:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने कहा कि होली के मद्देनजर संभाग के सभी जिलों में प्रशासन और पुलिस अधिकारी बेहतर समन्वय करते हुए कानून व्यवस्था संधारित रखना सुनिश्चित करें। बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संभाग के चारों जिलों के कलक्टर और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक में संभागीय आयुक्त ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभाग में सांप्रदायिक सौहार्द और सद्भाव बना रहे, इसके लिए शांति समितियों को सक्रिय करने के साथ समाज के प्रबुद्धजनों का सहयोग लें और जिला और उपखंड स्तर पर आवश्यक बैठकें की जाएं।
संभागीय आयुक्त ने अवैध खनन, नशीली दवाओं के कारोबार और अवैध हथियार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष नजर रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाए। वन, खनन और पुलिस विभाग आपसी सामंजस्य रखते हुए कार्य करें।
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर चिंता व्यक्त करते हुए संभागीय आयुक्त ने कहा कि नशे के कारण नई पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि इस पर प्रभावी कार्यवाही हो। इसके लिए सूचना तंत्र को और मजबूत बनाने की बात कही और कहा कि फीडबैक लेते हुए त्वरित एक्शन लें। बाल सुधार गृह पर विशेष नजर बनाए रखें। डॉ नीरज के पवन ने कोचिंग संस्थान सहित बड़े कॉलेजों पर विशेष निगाह रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि संस्थान प्रबंधकों के साथ समन्वय कर समस्त मशीनरी को एक्टिवेट करें और विभिन्न गतिविधियों की नियमित समीक्षा हो।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर सामाजिक सद्भाव के लिए सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाए। किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट पर तुरंत कार्यवाही करें और संबंधित के अभिभावकों को भी सूचित करें।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor March 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
बीकानेर राजस्थान
बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार
बीकानेर
बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये
बीकानेर
राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट
राजस्थान
बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला
बीकानेर
बीकानेर में दुकान पर कब्जे का आरोप, ताले तोड़ दवाइयां बाहर फेंकी
बीकानेर
बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये

Published March 18, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?