Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: World Bank: अजय सिंह बांगा हाेंगे वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > World Bank: अजय सिंह बांगा हाेंगे वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष
देश-दुनिया

World Bank: अजय सिंह बांगा हाेंगे वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष

editor
editor Published February 24, 2023
Last updated: 2023/02/24 at 10:01 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नई दिल्ली: मास्टरकार्ड (Mastercard) के पूर्व सीईओ अजय सिंह बांगा (Ajay Singh Banga) वर्ल्ड बैंक (World Bank) के प्रेजिडेंट होंगे। अमेरिका के प्रेजिडेंट जो बाइडेन (Joe Biden) ने गुरुवार को यह घोषणा की। वह इस पद पर नियुक्त होने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं। बांगा अभी प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के वाइस प्रेसिडेंट हैं। उन्हें बिजनस में 30 साल से अधिक अनुभव है और वह मास्टरकार्ड में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। साथ ही वह अमेरिकन रेड क्रॉस, क्राफ्ट फूड्स और डाउ इंक के बोर्ड में रह चुके हैं। अगर वर्ल्ड बैंक का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स उनके नाम पर मुहर लगाता है तो वह इस पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकन और सिख-अमेरिकन होंगे। अब तक इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड और वर्ल्ड बैंक में भारतीय मूल को कोई भी व्यक्ति इस पद पर नहीं पहुंचा है। सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्फीफंस कॉलेज से इकनॉमिक्स की डिग्री ली है।

राष्ट्रपति बाइडेन ने बयान में कहा, ‘अजय इतिहास के इस महत्वपूर्ण क्षण में विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए विशिष्ट रूप से उपयुक्त हैं। अजय ने सफल, वैश्विक कंपनियों के निर्माण और प्रबंधन में तीन दशक से अधिक का समय बिताया है। ये वे कंपनियां हैं जो विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार सृजित करती हैं और निवेश लाती हैं। उनके पास लोगों और व्यवस्था को प्रबंधित करने तथा परिणाम देने के लिये दुनिया भर के वैश्विक नेताओं के साथ साझेदारी करने का एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है।’ 63 साल के बांगा मास्टरकार्ड के प्रेजिडेंट और सीईओ रह चुके हैं। उन्हें 2016 में उन्हें पद्म श्री से नवाजा गया था। बांगा 12 साल तक मास्टरकार्ड इंक का प्रमुख रहने के बाद दिसंबर 2021 में रिटायर हुए थे। उन्होंने 2025 तक एक अरब लोगों और पांच करोड़ माइक्रो और स्मॉल कंपनियों को डिजिटल इकॉनमी में लाने का लक्ष्य रखा था।

किसकी जगह लेंगे

बांगा की नियुक्ति की घोषणा ऐसे समय हुई है जब कुछ ही दिन पहले वर्ल्ड बैंक को प्रमुख डेविड मालपस ने जून में पद छोड़ने की घोषणा की थी। उनका पांच साल का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म होना था लेकिन इससे पहले ही उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है। अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलन ने एक बयान में कहा कि बांगा का अनुभव वर्ल्ड बैंक के लक्ष्यों को हासिल में उनके काम आएगा। मालपस के उत्तराधिकारी को नियुक्त करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है लेकिन फाइनल सेलेक्शन मई के शुरुआत में होने की उम्मीद है। सबसे पहले बांगा का ही नॉमिनेशन पब्लिक किया गया है। हालांकि बैंक 29 मार्च तक दूसरे देशों के नॉमिनेशन को स्वीकार करेगा। जर्मनी ने हाल में कहा था कि इस पद पर किसी महिला की नियुक्ति होनी चाहिए। उसका कहना था कि बैंक के 77 साल के इतिहास में कोई महिला इस पद पर नहीं बैठी है।

- Advertisement -

 


Share News

editor February 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में माइक्रो फाइनेंस धोखाधड़ी मामले में आरोपी को 5 साल की सजा
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट स्पा पर पुलिस रेड, 11 लोग हिरासत में
बीकानेर
कोटगेट में नशे में ट्रक चालक ने मचाया उत्पात, मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर सर्राफा बाजार में चांदी उछली, सोना रहा स्थिर
बीकानेर
उदयरामसर बाईपास पर कुटिया में साधु का शव मिलने से सनसनी
बीकानेर
बीकानेर में एएसपी स्तर के अधिकारी अब करेंगे रात्रि गश्त
बीकानेर
निगम का यू-टर्न, 24 घंटे में बदला हेल्थ ऑफिसर आदेश
बीकानेर
यूजीसी नेट आवेदन शुरू, 87 विषयों में होगी परीक्षा
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

मई से लागू बड़े बदलाव: गैस महंगी, गेमिंग नियम सख्त

Published May 1, 2026
देश-दुनिया

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सभी 15 निगमों पर कब्जा

Published April 28, 2026
देश-दुनिया

इंस्टाग्राम Instants ऐप लॉन्च, स्नैपचैट जैसा इमेज शेयरिंग फीचर

Published April 27, 2026
देश-दुनिया

ट्रंप पर हमले की कोशिश नाकाम, मोदी ने जताई चिंता – National News

Published April 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?