Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आमरण अनशन को हुए दस दिन, सरकार-मंत्री बेखबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आमरण अनशन को हुए दस दिन, सरकार-मंत्री बेखबर
बीकानेरराजस्थान

आमरण अनशन को हुए दस दिन, सरकार-मंत्री बेखबर

editor
editor Published February 15, 2023
Last updated: 2023/02/15 at 8:56 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। ईसीबी के 18 कार्मिकों को पुन:नियुक्ति को लेकर गत दस दिनों से चल रहा आमरण अनशन अब काफी चर्चित मुद्दा बन गया है। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के नेतृत्व में 6 फरवरी को शुरू हुए इस धरने पर पहले दिन नौ जनों ने अनशन शुरू किया था। दो दिन बाद से ही वहां मेडिकल रिपोर्ट दिखाकर अनशनकारियों को उठाने का सिलसिला शुरू हो गया था। एकबारगी तो गहमागहमी दिखी, लेकिन पूर्व यूआईटी चैयरमेन ने भी संघर्ष की राह छोड़ी नहीं। मेडिकल रिपोर्ट दिखाकर एक अनशनकारी को ले जाते हैं तो रांका तुरन्त ही दूसरे व्यक्ति को माला पहनाकर अनशन पर बिठा देते हैं। भाजपा नेता महावीर रांका ने बुधवार को धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार से अब आरपार की लड़ाई है। हार तब तक नहीं मानेंगे जब तक 18 कार्मिकों को नियुक्ति नहीं मिल जाती। मंत्री व प्रशासन कितने भी निर्दयी हो जाएं, कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करें लेकिन जनता की अदालत उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। पूर्व चैयरमेन रांका ने कहा कि मंत्री इसे वर्चस्व की लड़ाई मान रहे हैं जबकि हम केवल न्याय की रक्षा और कार्मिकों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि बुधवार को अनशन पर बैठे आनन्द सोनी को अस्पताल भर्ती करवाया गया है अब उनके स्थान पर मदन सारड़ा बैठे हैं। अनशनकारियों में अब पार्षद जितेन्द्र सिंह भाटी, मदन सारड़ा, रतनलाल जैपाल, लक्की पंवार व बिरजू प्यारे बैठे हैं। धरने को पूर्व जिलाध्यक्ष ओम आचार्य ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार को सुनना, दिखना व बोलना बंद हो चुका है। 10 दिनों से चल रहा है अनशन और सरकार बेखबर है। धरने पर एडवोकेट अविनाशचंद्र व्यास, ओमप्रकाश चांडक, श्रवणराम गोदारा, श्यामसुंदर बिश्नोई, देवचरण हड़मानराम जाट, कालू सैन, कैलाश, वीरेन्द्र सिंह, लक्ष्मणराम, जसराज, महेन्द्र कुमार, जीतू सिंह, बद्रीदास, राजकुमार, चंद्रनारायण, अर्जुनकुमार, अरविन्द कुमार, सुखराम जाट, चंदू, संतोष रूपेश कुमार, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, गौरीशंकर देवड़ा, पंकज गहलोत, भगवतीप्रसाद गौड़, टेकचंद यादव आदि शामिल रहे।

भदौरिया ने भूख हड़ताल पर बैठने की दी चेतावनी

बुधवार को टीम सावधान इंडिया के दिनेश सिंह भदौरिया ने भाजपा नेता महावीर रांका की अगुआई में चल रहे अनशन को समर्थन दिया। भदौरिया ने कहा कि शीघ्र ही 18 कार्मिकों को ज्वाइनिंग दी जाए अन्यथा भूख हड़ताल पर बैठेंगे।


Share News

editor February 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत
राजस्थान
बीकानेर: जयपुर रोड पर हादसा, बालक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
खेत में जहरीली दवा से बालिका की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे क्रॉसिंग प्रोजेक्ट अटका, अनुमति के इंतजार में काम
बीकानेर
अक्षय तृतीया पर पतंगबाजी का जोश, 42 लोग घायल
बीकानेर
राजस्थान में बढ़ी गर्मी: कई शहरों में 40°C पार, हीटवेव अलर्ट
राजस्थान
बीकानेर: अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर महिला से गैंगरेप
बीकानेर
आज का राशिफल: करियर, धन और रिश्तों में नए संकेत
राशिफल

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर: जयपुर रोड पर हादसा, बालक की दर्दनाक मौत

Published April 21, 2026
बीकानेर

खेत में जहरीली दवा से बालिका की मौत, जांच शुरू

Published April 21, 2026
बीकानेर

लालगढ़ रेलवे क्रॉसिंग प्रोजेक्ट अटका, अनुमति के इंतजार में काम

Published April 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?