Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर के युवक के साथ अजमेर में लाखों रुपये की धोखाधड़ी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर के युवक के साथ अजमेर में लाखों रुपये की धोखाधड़ी
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर के युवक के साथ अजमेर में लाखों रुपये की धोखाधड़ी

editor
editor Published February 15, 2023
Last updated: 2023/02/15 at 6:53 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। अजमेर में यू.एस. पोलो ब्राण्ड व फ्लाइंग मशीन के गॉरमेन्ट्स शो-रूम संचालक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। संचालक का आरोप है कि कंपनी प्रतिनिधियों ने धोखाधड़ी कर अब टर्मिनेट का नोटिस भेजा है और 35 लाख सिक्योरिटी-50 लाख फर्नीचर के नाम पर जबरन वसूली का दबाव बना रहे हैं। क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लूणखा निवास, गुरुद्वारा रोड, तिलक नगर, बीकानेर निवासी रतन सिंह पुत्र ओंकारसिंह राजपूत (38) ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका श्री गणपति सेल्स के नाम से यू.एस. पोलो ब्राण्ड व फ्लाइंग मशीन के गॉरमेन्ट्स का शोरूम हैं, जो कि अर्बन हॉट के पास, वैशाली नगर, अजमेर में स्थित है। इस शोरूम की प्रोपराइटर उसकी पत्नि जागृति कंवर है। इसके समस्त कार्य वह खुद करता है। वर्ष 2013 में वैशाली नगर, अजमेर में यू. एस. पोलो व फ्लाइंग मशीन का शोरूम खोलने के लिए अरविन्द लाइफ स्टाइल ब्राण्ड लिमिटेड के विशेष उपाध्यक्ष अमरीश तिवारी व आर. पी. एन्टरप्राइजेज के राहुल माथूर से सम्पर्क किया।

इनका शोरूम जो कि 1100 स्क्वायर फुट का था का 35 लाख में एग्रिमेन्ट कर दिया तथा श्री गणपति सेल्स के नाम से शुरू किया। वर्ष 2015 तक उक्त शोरूम में माल राहुल माथूर यू.एस. पोलो के डिस्ट्रीब्यूटर से आता था तथा बाद में राहुल माथुर को यू. एस. पोलो का राजस्थान का डिस्ट्रीब्यूटर से हटा दिया। वर्ष 2015 में जब प्रार्थी की माल की आवश्यकता हुई तो यू. एस. पोलो के अरविन्द लाइफ स्टाइल के ब्राण्ड के विशेष उपाध्याय जो कि उत्तर भारत के मुख्य कार्यकारी थे तथा फ्लाइंग मशीन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास बजाज व राजस्थान के तरूण गौड थे, ने डायरेक्ट माल देने की बात कही। इसके लिए एक एग्रिमेन्ट करना होगा और पैत्तीस लाख रूपए सिक्युरिटी पेटे जमा कराने होंगे।

उनकी बात पर विश्वास कर 35 लाख देकर एग्रिमेन्ट कर लिया। इसके बाद माल कभी समय पर आता था तथा कभी घटिया क्वालिटि का, जो कहीं नहीं बिकता था, वह माल पैक करके दे देते थे, जिस पर कम्पनी को आपत्ति भी दर्ज करवाई गई। वर्ष 2017 में यू. एस. पोलो कम्पनी के उत्तर भारत क्षेत्र के नए कर्मचारी विक्रम कपूर व अमित शर्मा शोरूम पर आए और कहा कि शोरूम छोटा है, अगर कम्पनी का प्रोडक्ट चाहिए तो बडा शोरूम खोलना पडेगा, अन्यथा सिक्युरिटी भी जब्त हो जाएगी और माल भी नहीं मिलेगा। इसके बाद मजबूरन विक्रम कपूर व अमित शर्मा के दबाव में आकर होटल गुलमार्ग, पेट्रोल पम्प के पास, वैशाली नगर, अजमेर में नया शोरूम लेना पड़ा। जिसका किराया एडवान्स तीन लाख 60 हजार देने पडे तथा 1 लाख 20 हजार प्रति माह किराए पर लिया।इसके बाद दोनों ने दबाव बनाया कि शोरूम का इन्टेरियल वेन्डर पारस जांगिड से करवाना होगा। जिसका फर्निचर फिंनिशिंग का खर्चा 50 लाख आया। इस पर यू.एस. पोलो का तीन सेगमेन्ट (किट्स, लेडिस व जेन्ट्स) कम्प्लीट फैमिली स्टॉक लेने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद भी माल ऑर्डर करता था तो यह लोग जान बुझकर माल नहीं भेजते थे तथा ना ही ठीक तरीके से जवाब देते थे। अनावश्यक रूप से देरी करते थे व घटिया किस्म का माल जो कही किसी शहर में नहीं बिकता था। वह माल प्रार्थी को हैरान व परेशान करने के लिए जान बुझकर भेजते थे। वह हैरान व परेशान करने व रूपए एंठने के उद्देश्य से कम्प्लीट फैमिली स्टॉक का माल भेजते नहीं थे। इसके बाद यू.एस. पोलो कम्पनी के वर्ष 2021 में विक्रम कपूर व अमित शर्मा की जगह आनन्द प्रकाश, जयन्त जोरी व तरूण गौड आ गए तथा कहा कि तुम्हारे को फिर से इससे भी बड़े शोरूम के लिए जगह लेनी पडेगी तथा यह शोरूम छोटा है तथा उसका इन्टेरियल भी हमारे कहेनुसार करना पडेगा नहीं तो तुम्हारी फ्रेन्चाइजी खत्म करवा देंगे।आरोपी नए शोरूम के लिए विधि-विरुद्ध दबाव बनाते लगे। कम्पनी के डाक, बिल्स व पत्र वगैरह आते थे, वह जान बुझकर प्रार्थी के पुराने पते पर भेजते थे, जो कि शोरूम बन्द था। 31 जनवरी 2023 को प्रार्थी को बिना किसी वजह के टर्मिनेट करने का नोटिस भेजा। जिस पर उनसे सम्पर्क किया तो कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं करोगे, तब तक हम ऐसे ही परेशान करते रहेंगे। दबाव बनाकर धोखाधड़ी पूर्वक बड़ी धनराशि वसूल करना चाहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor February 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकेईएसएल ने बीकानेर में दो और हेल्प लाइन नम्बर शुरू किए
Bijali बिजली बीकानेर
गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, मेडिकल संचालक पर मामला दर्ज
बीकानेर
रानी बाजार ओवरब्रिज से व्यक्ति ने लगाई छलांग, गंभीर घायल
बीकानेर
नयाशहर पुलिस ने पकड़े तीन युवक, 9 लाख नकद बरामद
बीकानेर
जंगलेश्वर 51 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियां शुरू, 5 फरवरी को भूमि पूजन
बीकानेर
खर्च बढ़ेंगे, निजी रिश्तों में सावधानी जरूरी: आज का राशिफल
राशिफल
स्पा सेंटर के संदेह में पुलिस की दबिश, नशे में युवक गिरफ्तार
अजमेर
पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीतिक जगत में शोक
राजस्थान

You Might Also Like

Bijaliबिजलीबीकानेर

बीकेईएसएल ने बीकानेर में दो और हेल्प लाइन नम्बर शुरू किए

Published February 5, 2026
बीकानेर

गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, मेडिकल संचालक पर मामला दर्ज

Published February 4, 2026
बीकानेर

रानी बाजार ओवरब्रिज से व्यक्ति ने लगाई छलांग, गंभीर घायल

Published February 4, 2026
बीकानेर

नयाशहर पुलिस ने पकड़े तीन युवक, 9 लाख नकद बरामद

Published February 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?