Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दूषित पानी से सब्जियां उगाने वालों पर होगी कार्रवाई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दूषित पानी से सब्जियां उगाने वालों पर होगी कार्रवाई
बीकानेरराजस्थान

दूषित पानी से सब्जियां उगाने वालों पर होगी कार्रवाई

editor
editor Published February 13, 2023
Last updated: 2023/02/13 at 6:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सीवरेज से निकले दूषित पानी का प्रयोग कर उगाई जा रही सब्जियां नष्ट करने के लिए टीम गठित कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनट्रीटेड वाॅटर का प्रयोग कर सब्जियां उगाना आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है, यह कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए भगवती प्रसाद ने कहा कि इन सब्जियों को नष्ट करने के साथ ही इस कार्य में लगे व्यक्ति को भी स्पष्ट रूप से पाबंद करें। यदि भविष्य में ऐसा कार्य पुनः करता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। जिला कलक्टर ने आरयूआईडीपी अधिशासी अभियंता, बीकानेर तहसीलदार, नगर विकास न्यास तहसीलदार और निगम उपायुक्त सहित चार सदस्यीय टीम गठित कर इस संबंध में कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
आरयूआईडीपी द्वारा करवाए जा रहे कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि कार्य के दौरान आमजन को परेशानी ना हो इसके लिए कंपनी द्वारा हेल्पलाइन नम्बर जारी किया जाए।
नहरबंदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि समस्त निजी डिग्गियां समय रहते अधिग्रहित करने की कार्यवाही कर साफ सफाई करवा लें। पेट्रोलिंग के संबंध में आदेश जारी किए जाएं। उन्होंने पेयजल आपूर्ति करने वाली छोटी वितरिकाओं और चैनल लिंक में झाड़ झंकाड हटवाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा की और श्रमिक संख्या बढ़ाने को कहा।
जिला कलक्टर ने 25 फरवरी से शुरू होने वाले राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के मद्देनजर सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने कहा कि निगम साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा निगम व न्यास शहर के सौंदर्यीकरण हेतु अतिरिक्त समन्वय करते हुए कार्य करें। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, आईजीएनपी सहित अन्य विभागों की प्रगति और बजट घोषणाओं की क्रियान्वति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि विभाग के अधिकारी अपने विभाग से संबंधित नई बजट घोषणा की अभी से जानकारी रखें । बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, पीएचईडी अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News

editor February 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

गाय से अप्राकृतिक कृत्य मामले में आरोपी को पांच साल की सजा – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर को जल्द मिलेगी नहरी पानी सप्लाई से राहत – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट – Rajasthan News
राजस्थान
राजस्थान में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू – Rajasthan News
राजस्थान
होर्मुज संकट के बीच भारत पहुंची बड़ी LPG खेप – National News
देश-दुनिया
कोटगेट पुलिस ने हार्डकोर अपराधी को किया गिरफ्तार
बीकानेर
राजस्थान CET परीक्षा में होगा बड़ा बदलाव
देश-दुनिया
जेएनवी कॉलोनी में जलापूर्ति समय में बदलाव
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

गाय से अप्राकृतिक कृत्य मामले में आरोपी को पांच साल की सजा – Bikaner News

Published May 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर को जल्द मिलेगी नहरी पानी सप्लाई से राहत – Bikaner News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू – Rajasthan News

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?