Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्राण त्यागने की भ्रामक सूचना के बाद महिला को कराया अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही निगरानी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > प्राण त्यागने की भ्रामक सूचना के बाद महिला को कराया अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही निगरानी
राजस्थानहनुमानगढ़

प्राण त्यागने की भ्रामक सूचना के बाद महिला को कराया अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही निगरानी

editor
editor Published January 28, 2023
Last updated: 2023/01/28 at 7:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। जंक्शन के सुरेशिया स्थित ब्रह्मा मंदिर ब्रह्माधाम गायत्री माता मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान श्रद्धालु महिला के प्राण त्यागने की भ्रामक सूचना के बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवा कर पुलिस प्रशासन निगरानी कर रहा है। श्रद्धालु महिला एकदम स्वस्थ बताई गई हैंं।

मंदिर में गुरुवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जन सहयोग से श्रद्धालु संतोष देवी ने मंदिर का निर्माण कराया है। उनके हवाले से एक दैनिक समाचार पत्र में यह खबर छापी गई थी कि प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही वह प्राण त्याग देंगी। उसके बाद से ही पुलिस प्रशासन निरंतर अलर्ट मोड पर था। श्रद्धालु के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही थी। जब गुरुवार सुबह मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई तो पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर श्रद्धालु संतोष देवी को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया। यद्यपि संतोष देवी ने भी तबीयत बिगडऩे की बात कही। फिलहाल वे जिला अस्पताल में भर्ती है। वहां पुलिस सुरक्षा में उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। उधर, संतोष देवी के प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही प्राण त्यागने की सूचना के चलते मंदिर परिसर में गुरुवार को भीड़ जुट गई। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। गौरतलब है कि श्रद्धालु संतोष देवी के संबंध में एक दैनिक अखबार में खबर प्रकाशित हुई थी। उसमें संतोष देवी के मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्राण त्यागने की बात कही गई थी। हालांकि बाद में मीडिया से बातचीत में ऐसे किसी दावे से इनकार कर दिया गया था।


Share News

editor January 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बींछवाल में नाबालिग लापता, परिजनों ने जांच में लापरवाही का आरोप
बीकानेर
भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी समय बदला, सुबह होगी कक्षाएं
बीकानेर
एसपी मेडिकल कॉलेज में डॉ. गुंजन सोनी बने टीबी विभागाध्यक्ष
बीकानेर
आज सोने में गिरावट दर्ज, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
बीकानेर
कॉलेज एडमिशन 2026-27: आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 15 मई
बीकानेर
बीकानेर में राजस्थानी फिल्म प्रदर्शन और साहित्यिक परिसंवाद का आयोजन
बीकानेर
जितेंद्र झंवर का बीकानेर में सम्मान, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
बीकानेर
समता नगर में शराब ठेके का विरोध, स्थानीय लोगों का प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…

Published April 29, 2026
राजस्थान

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का जाल, पुलिस का अलर्ट – Rajasthan News

Published April 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में तेज गर्मी का कहर, पारा 44 डिग्री के करीब

Published April 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?