Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर शहर की बिजली आपूर्ति हुई सुचारु, विद्युत प्रसारण निगम के 400 केवी यार्ड का हार्डवेयर हुआ दुरुस्त, सात घंटे बाधित रही बिजली
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Bijali > बीकानेर शहर की बिजली आपूर्ति हुई सुचारु, विद्युत प्रसारण निगम के 400 केवी यार्ड का हार्डवेयर हुआ दुरुस्त, सात घंटे बाधित रही बिजली
Bijaliबीकानेर

बीकानेर शहर की बिजली आपूर्ति हुई सुचारु, विद्युत प्रसारण निगम के 400 केवी यार्ड का हार्डवेयर हुआ दुरुस्त, सात घंटे बाधित रही बिजली

editor
editor Published January 27, 2023
Last updated: 2023/01/27 at 9:11 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर शहर की बिजली आपूर्ति हुई सुचारु, विद्युत प्रसारण निगम के 400 केवी यार्ड का हार्डवेयर हुआ दुरुस्त, सात घंटे बाधित रही बिजली…

बीकानेर – जयपुर रोड स्थित राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के ४०० केवी यार्ड का हार्डवेयर शुक्रवार शाम को दुरुस्त हो गया। इसके बाद शहर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से सुचारु हो सकी। विद्युत प्रसारण निगम की टीम ने घंटों तक यार्ड में मरम्मत का कार्य किया। सुबह इस यार्ड का हार्डवेयर सिस्टम फेलयोर हो गया था। इस कारण आधे शहर में करीब सात घंटे तक बिजली बाधित रही। इस दौरान शहर के विभिन्न मोहल्ले प्रभावित रहे, लेकिन शाम करीब आठ तक विद्युत प्रसारण निगम ने अपने विद्युत तंत्र को पूरी से दुरुस्त कर लिया, इसके बाद बिजली सप्लाई सुचारु हो गई। सीईएससी राजस्थान के कम्यूनिकेशन ऑफिसर अशोक शर्मा ने बताया कि इस ४०० केवी यार्ड से ही २२० केवी जीएसएस को बिजली मिलती है, जो हार्डवेयर फेलयोर होने से प्रभावित हो रही थी। पूरी पॉवर सप्लाई नहीं आने की वजह से पॉवर कट की समस्या सामने आ रही थी। इस कारण शहर में सात घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शाम को दुरुस्त हो गई। उधर, राजस्थान प्रसारण निगम के अनुसार सात घंटे तक बिजली की सप्लाई प्रभावित होने से आधे शहर में आधे से लेकर तीन घंंटे तक अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि बिजली कर्मचारियों की टीम ने घंटों तक मशक्कत करने के बाद हार्डवेयर को रात करीब आठ बजे दुरुस्त कर दिया, जिसके बाद बिजली सप्लाई सुचारू हो गई। गौरतलब है कि शहर में बिजली आपूर्ति बीकेईएसएल करती है, कंपनी को बिजली विद्युत प्रसारण निगम से ही मिलती है। ऐसे में तकनीकी रूप से प्रसारण निगम के किसी सिस्टम में खराबी आती है, तो सप्लाई पर असर होता है।


Share News

editor January 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 14 सितंबर तय
राजस्थान
बीकानेर में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर आयोजन, धर्म-संरक्षण का संकल्प
बीकानेर
देशभर में स्कूली बच्चों में बढ़ रही हिंसा, दो राज्यों से चौंकाने वाली घटनाएं सामने आईं
बीकानेर
शशि थरूर ने पार्टी से हटकर दिया बयान, प्रियंका गांधी ने विधेयक को कठोर बताया
बीकानेर
विवाहिता से बलात्कार, गहने छीने: तीन आरोपी नामजद
बीकानेर
पशुधन सहायक भर्ती में 243 पद बढ़े, अब कुल 2783 पदों पर होगी भर्ती
बीकानेर
भूखंड सौदे में 10 लाख की ठगी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बीकानेर
बीकानेर को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, दिल्ली कैंट तक हाईस्पीड यात्रा संभव
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर आयोजन, धर्म-संरक्षण का संकल्प

Published August 20, 2025
बीकानेर

देशभर में स्कूली बच्चों में बढ़ रही हिंसा, दो राज्यों से चौंकाने वाली घटनाएं सामने आईं

Published August 20, 2025
बीकानेर

शशि थरूर ने पार्टी से हटकर दिया बयान, प्रियंका गांधी ने विधेयक को कठोर बताया

Published August 20, 2025
बीकानेर

विवाहिता से बलात्कार, गहने छीने: तीन आरोपी नामजद

Published August 20, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?