Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में एक माह का खान सुरक्षा अभियान, 22 फरवरी तक चलेगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > राजस्थान में एक माह का खान सुरक्षा अभियान, 22 फरवरी तक चलेगा
राजस्थान

राजस्थान में एक माह का खान सुरक्षा अभियान, 22 फरवरी तक चलेगा

editor
editor Published January 24, 2023
Last updated: 2023/01/24 at 12:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान के माइंस विभाग की ओर से समूचे प्रदेश में खान सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के दौरान जोन, वृत, खण्ड, उपखण्ड अधिकारियों के साथ ही विभाग के सतर्कता अधिकारियों की ओर से खनिज खनन/उत्पादन करने वाले कम से कम 15 खनन पट्टों/30 क्वारी लाइसेंस क्षेत्रों का निरीक्षण कर खनन सुरक्षा नियमों व प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। माइंस एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बताया कि विभाग के अन्य अधिकारियों को भी कम से कम पांच खनन लाइसेंसधारियों के यहां जाकर निरीक्षण करना होगा। विभाग खनन परिसरों में खान सुरक्षा मानकों की शत—प्रतिशत पालना सुनिश्चित कराने और खनन कार्मिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति गंभीर है। एसीएस माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियमावली, खान संरक्षण एवं विकास नियमावली और मेटलिफेरस माइंस रेगुलेशन के साथ ही माइंस अधिनियम 1952 की विभिन्न धाराओं में सुरक्षित खनन के संबंध में आवश्यक प्रावधान उपलब्ध है। अभियान के दौरान इन नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के साथ ही भविष्य में भी इनकी पालना के निर्देश दिए जाएंगे। अभियान के दौरान खनन पट्टा व क्वारी लाइसेंस क्षेत्रों के लिए पर्यावरण विभाग द्वारा जारी कंसेट टू ऑपरेट और एनवायरमेंट क्लीयरेंस में निर्देशित प्रावधानों, पर्यावरण व खनिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जारी सुरक्षा प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। खान अधिनियम के अनुसार खनिक श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था, शौचालय, चिकित्सकीय उपकरण आदि की उपलब्धता होना जरुरी है।
राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियमावली, 2017 में नियमानुसार सुरक्षित एवं वैज्ञानिक विधि से खनिक श्रमिकों के स्वास्थ्य मानकों को ध्यान में रखते हुए खनन गतिविधियां संचालित करने के प्रावधान है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, खनन क्षेत्र की सीमांकन, खनन गतिविधियों के सुपरविजन के लिए क्वालीफाईड व्यक्ति को नियोजित किया जाना आवश्यक है। सुरक्षा मानकों की पालना नहीं करने की स्थिति में खनन गतिविधियों को बंद करवा कर आवश्यक कार्यवाही की जा सकती है। एमसीडीआर के तहत खनन कार्यों के दौरान वैज्ञानिक विधि से खनिज संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए खनन गतिविधियां संचालित करने का प्रावधान है। अभियान के दौरान इनकी पालना के साथ ही एबेंडोनेड माइंस के पुनर्भरण एवं माइंस क्लोजर प्लान की पालना का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही खानों के ओवरबर्डन या वेस्ट आदि निर्धारित स्थान पर रखने और बेक फिलिंग प्रावधानों की पालना भी देखी जाएगी।


Share News

editor January 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एक्सप्रेसवे पर ट्रकों की भीषण भिड़ंत, चालक की मौत, एक गंभीर घायल
बीकानेर
तेज आंधी से जनजीवन प्रभावित, पेड़ और बिजली के तार गिरे
बीकानेर
मरीज और जनप्रतिनिधि से अभद्रता पर सिटी डिस्पेंसरी प्रभारी एपीओ
बीकानेर
राहुल गांधी अराजकता फैलाते हैं, अमर्यादित भाषा स्वीकार नहीं: मेघवाल
राजनीति
बीकानेर में रेत के बवंडर से दिन में छाया अंधेरा, मोबाइल पर आया अलर्ट
बीकानेर
बीकानेर में जुएल ओराम का दौरा, स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा
बीकानेर
सरदारशहर रोड पर दुर्घटना, कार-टैक्सी में जोरदार भिड़ंत
बीकानेर
कोटगेट क्षेत्र की डिस्पेंसरी में विवाद, पुलिस मौके पर पहुंची
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू

Published May 29, 2026
राजस्थान

बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति

Published May 28, 2026
राजस्थान

RPSC में 371 APO पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक आवेदन

Published May 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?