Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: महिला अध्यापिकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला आया सामने,भोजन की थाली हाथ से छीन ली
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > महिला अध्यापिकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला आया सामने,भोजन की थाली हाथ से छीन ली
बीकानेरराजस्थान

महिला अध्यापिकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला आया सामने,भोजन की थाली हाथ से छीन ली

editor
editor Published January 20, 2023
Last updated: 2023/01/20 at 10:01 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। महिला टीचर्स व आंगनबाड़ी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला लूणकरणसर से सामने आ रहा है। यहां ट्रेनिंग में शामिल हुई महिलाओं के हाथ से भोजन की थाली महज इसलिए छीन ली गई क्योंकि वे कैंप में कुछ विलंब से आई थीं। महिला कर्मचारियों ने खाने की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया है।
लूणकरणसर के उरमूल सेतु संस्थान परिसर में समग्र शिक्षा द्वारा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से टीचर्स व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। वर्ल्ड बैंक स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत मेंटोर शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 5 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण में अव्यवस्था का मुद्दा उठा है। आरोप है कि इन महिलाओं को स्तरहीन भोजन दिया जा रहा है, वहीं चाय और नाश्ता भी नहीं दिया जा रहा। महिलाओं का आरोप है कि गुरुवार को कुछ महिलाएं विलंब से आईं तो बावर्ची ने उनके हाथ से यह कहते हुए थाली छीन ली कि वे लेट आई हैं तो खाना नहीं मिलेगा।
आरोप है ट्रेनिंग के दौरान लगातार तीन दिन नाश्ता नहीं दिया गया। घटिया स्तर का खाना दिया जा रहा है। खाने में किसी तरह की सफाई नहीं है। व्यवहार बहुत घटिया है। आरोप है कि शिकायत करने पर महिलाओं को धमकाया जा रहा है। इस बारे में समग्र शिक्षा के अधिकारी गजानन्द शर्मा ने कहा कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार का मामला उनके सामने नहीं आया है। अगर ऐसा है तो कार्मिक व ठेकेदार दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Share News

editor January 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

NTA द्वारा जारी FAQ पर सिंथेसिस डायरेक्टर्स से चर्चा
बीकानेर शिक्षा
कोडमदेसर तालाब के जीर्णोद्धार अभियान का शुभारम्भ
बीकानेर
पेयजल और बिजली व्यवस्था पर कलेक्टर ने ली अहम बैठक
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में नए ट्यूबवेल का भूमि पूजन
बीकानेर
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में चलाई साइकिल
बीकानेर
री-नीट 2026 की तैयारी को लेकर सिंथेसिस में दो दिवसीय मोटिवेशनल कार्यशाला संपन्न
बीकानेर शिक्षा
राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

NTA द्वारा जारी FAQ पर सिंथेसिस डायरेक्टर्स से चर्चा

Published May 17, 2026
बीकानेर

कोडमदेसर तालाब के जीर्णोद्धार अभियान का शुभारम्भ

Published May 17, 2026
बीकानेर

पेयजल और बिजली व्यवस्था पर कलेक्टर ने ली अहम बैठक

Published May 17, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में नए ट्यूबवेल का भूमि पूजन

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?