Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: तस्करों के हौसले बुलंद पेट्रोल डालकर सो रहे परिवार के लगाई आग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > तस्करों के हौसले बुलंद पेट्रोल डालकर सो रहे परिवार के लगाई आग
राजस्थानहनुमानगढ़

तस्करों के हौसले बुलंद पेट्रोल डालकर सो रहे परिवार के लगाई आग

editor
editor Published January 19, 2023
Last updated: 2023/01/19 at 4:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। तस्करों को हेरोइन बेचने से मना किया तो लड़ाई झगड़ा करने लगे और देख लेने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद गुरुवार को सवेरे करीब 5.30 बजे कमरे में दरवाजे के नीचे से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे पति-पत्नी और बेटा झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे मां और बेटे को बीकानेर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई और पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कुछ लोगों को राउंडअप किया है। मामला हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा का है।
पीलीबंगा थानाधिकारी विजय कुमार मीणा ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती पीडि़त जसवीर दास उर्फ गद्दी (36) पुत्र  दास स्वामी निवासी वार्ड नंबर 9 पीलीबंगा ने पर्चा बयान में बताया कि करीब 1 साल पूर्व वह हेरोइन बेचने का धंधा करता था। हेरोइन खरीदने के लिए वह पंजाब के बाप-बेटे से मोबाइल पर बात करता था। हालांकि पीडि़त ने पर्चा बयान में बताया कि दोनों बाप-बेटे का नाम उसे मालूम नहीं है। वह हेरोइन देने के लिए खुद मेरे घर आते थे। 1 साल से हेरोइन पीने और बेचने का काम बिल्कुल बंद कर दिया, जिस कारण मेरा पंजाब वाले बाप-बेटे से संपर्क टूट गया। उसके बाद 18 जनवरी को बाप-बेटे पीलीबंगा मेरे वार्ड में आए और किसी को हेरोइन दे रहे थे। इस पर मैंने बाप-बेटे को हमारी गली में हेरोइन बेचने से मना किया तो दोनों लड़ाई झगड़ा करने लगे। मैंने दोनों से हेरोइन की पुडिय़ा छीनकर वहीं गली में बनी नाली में फेंक दी। तब वह दोनों वहां से भाग गए और जाते वक्त मुझे देख लेने की धमकी देकर गए।
उसके बाद मैं, मेरी पत्नी व मेरा बेटा एक साथ घर के बाहर वाले कमरे में रात्रि के समय सो गए। सुबह करीब 5 बजे मैं अपने कमरे से उठकर टॉयलेट में फ्रेश होकर वापस अपने कमरे में जाकर पत्नी और बच्चे के साथ सो गया। कुछ ही देर बाद मेरे कमरे में आग लग गई। मैं जैसे-तैसे करके खिडक़ी के रास्ते बाहर निकला और पत्नी मनप्रीत कौर (34) और बेटा एकमजीत सिंह (6) को बाहर निकाला। इतने में शोर-शराबा मच गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठे  हो गए और लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इतने में ही एंबुलेंस आ गई। उन्होंने हमें सीएचसी पीलीबंगा में भर्ती करवाया और फिर हनुमानगढ़ टाउन रेफर कर दिया। जसवीर दास ने पुलिस को बताया कि मुझे पूरा शक है कि मेरे परिवार सहित अपने घर के कमरे में सोते हुए की जान से मारने की नियत से उन पंजाब वाले दोनों बाप-बेटे ने मिलकर मेरे कमरे के गेट के नीचे से पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे मेरी पत्नी और मेरा बेटा बुरी तरह से झुलस गए। फिलहाल पीलीबंगा पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिला अस्पताल में मौजूद जसवीर दास के भाई जगसीर दास ने बताया कि उसका भाई जसवीर दास, भाभी मनप्रीत और भतीजा एकमजीत कमरे में सोए हुए थे। गुरुवार अल सुबह करीब साढ़े पांच बजे अज्ञात व्यक्ति ने खिडक़ी से पेट्रोल फेंककर आग लगा दी। आग लगने से तीनों जने गंभीर रूप से झुलस गए। जसवीर दास ने आशंका जताई कि उसके भाई की किसी से रंजिश हो सकती है। उसी रंजिश को लेकर उसके भाई, भाभी व भतीजे को जिंदा जलाया गया। साथ ही कहा कि पुलिस की छानबीन में ही इसका खुलासा हो सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। पीलीबंगा पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंच जसवीर दास के बयान लिए। मृतक की बहन जसविंदर कौर ने बताया कि उसका भाई दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता है और उसकी भाभी हाउसवाइफ है। भतीजे को इस साल से ही स्कूल में दाखिला मिला था, जिसकी बीकानेर में इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। मेरे भाई के परिवार को पेट्रोल छिडक़ कर जला दिया गया।


Share News

editor January 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

VLTD SOP तक वाहनों को NP से छूट देने की मांग
बीकानेर
व्यापार मंडल भवन उद्घाटन के लिए मेघवाल को न्योता
बीकानेर
लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह 22 मई को
बीकानेर
बीकानेर के जेएनवीसी सेक्टर 6 में कल चार घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर पब्लिक पार्क गेट के पास खतरनाक खड्डे भरे गए
बीकानेर
राजस्थान में 10 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, ड्रग अलर्ट जारी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट का बड़ा फैसला, किसान महिला को ब्याज सहित मुआवजा
बीकानेर
बीकानेर में तापमान 43.8°C, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा

Published May 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू – Rajasthan News

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?