Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहरी क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी मे रहने वाले 400 लोगों को मिलेगा प्लॉट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शहरी क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी मे रहने वाले 400 लोगों को मिलेगा प्लॉट
बीकानेर

शहरी क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी मे रहने वाले 400 लोगों को मिलेगा प्लॉट

editor
editor Published January 19, 2023
Last updated: 2023/01/19 at 2:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शहरी क्षेत्र के अलग-अलग एरिया में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 400 परिवारों को चकगर्बी में बसाया जाएगा। यूआईटी ने इसके लिए काम शुरू कर दिया है और प्रत्येक परिवार के लिए प्लॉटिंग की जा रही है। पूर्व में श्रीगंगानगर हाईवे और करणी नगर में बसे झुग्गी-झौंपड़ी वालों को भी चकगर्बी में शिफ्ट किया गया था। पूर्व में श्रीगंगानगर हाईवे और करणी नगर में सालों से झुग्गी-झौंपड़ी में रहने वाले करीब 400 परिवारों को चकगर्बी में शिफ्ट किया गया था।

इसके बावजूद शहर के पूगल रोड कृषि मंडी, मोटियार धर्मकांटा, जयपुर रोड पर वैष्णव धाम, वृंदावन एन्क्लेव, सागर रोड पर स्व र्ण जयंती योजना, पवनपुरी में शनि मंदिर के पास और दक्षिण विस्तार योजना सहित अनेक स्थानों पर झुग्गी-झौंपड़ी बनाकर रहने वालों को नहीं हटाया जा सका था। अब प्रशासन ने ऐसे लोगों को भी चकगर्बी में शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। यूआईटी के अधिकारी चकगर्बी की 6 बीघा जमीन पर 15 बाई 15 साइज की प्लॉटिंग कर रहे हैं। ट्यूबवैल बना दिया है और 20-20 फीट की मुढिय़ा सडक़ें व शौचालय का निर्माण शुरू किया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रशासन ने पूर्व में जिस 8 बीघा जमीन पर मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम कर 400 परिवारों को बसाया था, उसी के पास एक बार फिर पानी-बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है।

अवैध बस्तियों की तीन बड़ी वजह

सरकार की योजना है जिसमें झुग्गी-झौंपड़ी में दयनीय अवस्था में रहने वाले निर्धनतम लोगों के लिए आवास की व्यवस्था की जाती है। इसी योजना में बीकानेर शहर के अलग-अलग इलाकों में झुग्गी-झौंपड़ी में रहने वाले लोगों को चकगर्बी में बसाया जा रहा है। वहां उनके लिए पानी-बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। – यशपाल आहूजा, यूआईटी सचिव

- Advertisement -

शहर के अलग-अलग और पॉश इलाकों में भी झुग्गी-झौंपड़ी बनाकर लोग बसे हैं। ऐसी अवैध बस्तियों के तीन बड़े कारण है। 1. अतिक्रमण होते समय यूआईटी, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों की अनदेखी जिसके कारण धीरे-धीरे अतिक्रमियों की संख्या बढ़ जाती है। 2. पानी-बिजली के कनेक्शन आसानी से मिलना। दोनों सरकारी महकमों की ओर से यह नहीं देखा जाता कि कनेक्शन वैध जगह है या अवैध। निर्धारित शुल्क और कागज जमा करने पर कनेक्शन मिल जाता है। या फिर, अवैध रूप से कनेक्शन लिए जाते हैं जिन्हें हटाया नहीं जाता। 3. आमजन की भी जिम्मेवारी बनती है कि इस तरह की अवैध बस्तियों को पनपने ना दें और प्रशासन या संबंधित विभाग को शिकायत करें। लेकिन, समस्या बड़ी होने का इंतजार किया जाता है।


Share News

editor January 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पूगल में संदिग्ध हादसा, युवक के बैग से हेरोइन बरामद
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में ओबीआरसी क्लिनिक शुरू, बिना ऑपरेशन इलाज संभव
बीकानेर
अतिक्रमण हटाने में बाधा पर सजा, चार दोषी करार
बीकानेर
बीएड अभ्यर्थियों के लिए मौका, सीटों से कम आवेदन
बीकानेर
कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती, समय पहले जानें
बीकानेर
खाजूवाला के नाबालिग के पास फाजिल्का में हैंड ग्रेनेड बरामद
बीकानेर
नृसिंह महोत्सव हेतु बीकानेर में व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश जारी
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

पूगल में संदिग्ध हादसा, युवक के बैग से हेरोइन बरामद

Published April 21, 2026
बीकानेर

पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में ओबीआरसी क्लिनिक शुरू, बिना ऑपरेशन इलाज संभव

Published April 21, 2026
बीकानेर

अतिक्रमण हटाने में बाधा पर सजा, चार दोषी करार

Published April 21, 2026
बीकानेर

बीएड अभ्यर्थियों के लिए मौका, सीटों से कम आवेदन

Published April 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?