Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अपरिग्रह का सिद्धांत आज के दौर में सर्वाधिक प्रासंगिक: शिक्षा मंत्री
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अपरिग्रह का सिद्धांत आज के दौर में सर्वाधिक प्रासंगिक: शिक्षा मंत्री
बीकानेरराजस्थान

अपरिग्रह का सिद्धांत आज के दौर में सर्वाधिक प्रासंगिक: शिक्षा मंत्री

editor
editor Published January 15, 2023
Last updated: 2023/01/15 at 11:37 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि अपरिग्रह का सिद्धांत आज के दौर में सर्वाधिक प्रासंगिक है। डॉ. कल्ला रविवार को गंगाशहर स्थित राजकीय भट्टड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूली विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
स्कूल के 240 बच्चों को यह स्वेटर दोहा (कतर) में रहने वाले बीकानेर के भामशाह निर्मल डागा द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अर्जित किए गए धन का उपयोग पर सेवा में करना सबसे बड़ा धर्म है। इससे जरूरतमंद व्यक्तियों को संबल मिलता है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक तंत्र के विकास में जिले के भामाशाहों का योगदान सदैव अनुकरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि यह दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। शिक्षा मंत्री ने बच्चों को संयमित दिनचर्या अपनाने का आह्वान किया तथा मोबाइल और टेलीविजन से दूर रहते हुए अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय को राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में परिवर्तित कर दिया गया है। इससे स्थानीय बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की स्तरीय शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल में नवनिर्मित आईसीटी लैब का उद्घाटन भी किया। उन्होंने इसका उपयोग विद्यार्थियों में तकनीकी क्षमता के विकास में करने का आह्वान किया।
इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने भामाशाहों और प्रेरकों का सम्मान किया तथा विद्यार्थियों को 240 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण अभियान की शुरुआत की। स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्णकांत यादव ने आगंतुकों का आभार जताया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सुरेंद्र सिंह भाटी, एडीपीसी गजानंद सेवग तथा प्रकाश चंद्र डागा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विष्णु दत्त जोशी ने किया।
इस अवसर पर डॉ. ओमप्रकाश सारस्वत, हजारीमल देवड़ा, दिलीप बांठिया, नंद कुमार आचार्य, पंकज आचार्य सहित अनेक लोगों की उपस्थिति रही।


Share News

editor January 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में सफाई सुधार अभियान, 80 वार्डों में सख्ती शुरू
बीकानेर
पीएम श्री स्कूलों में 4332 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
बीकानेर
बीकानेर रेलखंड पर बढ़ेगी रफ्तार, 100 किमी की मंजूरी
बीकानेर
नापासर में तूफान का कहर, बिजली ठप, पेड़ और पोल गिरे
बीकानेर
बीकानेर में गर्मी बरकरार, 2 मई से राहत की उम्मीद
बीकानेर
गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सभी 15 निगमों पर कब्जा
देश-दुनिया
लीज राशि जमा के बाद भी पट्टा नहीं, महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार
बीकानेर
बीकानेर में ग्राम रथ अभियान शुरू, योजनाओं का गांव-गांव प्रचार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में सफाई सुधार अभियान, 80 वार्डों में सख्ती शुरू

Published April 29, 2026
बीकानेर

पीएम श्री स्कूलों में 4332 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Published April 29, 2026
बीकानेर

बीकानेर रेलखंड पर बढ़ेगी रफ्तार, 100 किमी की मंजूरी

Published April 29, 2026
बीकानेर

नापासर में तूफान का कहर, बिजली ठप, पेड़ और पोल गिरे

Published April 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?