Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Makar Sankranti 2023: आज मनाई जा रही है मकर संक्रांति, बन रहा ऐसा दुर्लभ संयोग पिछले 600 सालों में नहीं बना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > Makar Sankranti 2023: आज मनाई जा रही है मकर संक्रांति, बन रहा ऐसा दुर्लभ संयोग पिछले 600 सालों में नहीं बना
देश-दुनिया

Makar Sankranti 2023: आज मनाई जा रही है मकर संक्रांति, बन रहा ऐसा दुर्लभ संयोग पिछले 600 सालों में नहीं बना

editor
editor Published January 15, 2023
Last updated: 2023/01/15 at 12:12 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

आज मकर संक्रांति मनाई जा रही है। लेकिन कुछ पंचांग में ये पर्व 14 तारीख को बताया है। ग्रंथों में सूर्य के राशि बदलने के समय से ही संक्रांति मनाने का फैसला किया जाता है। 14 जनवरी की रात करीब 9 बजे सूर्य मकर राशि में आ गया था। ज्योतिषियों का कहना है कि अस्त होने के बाद सूर्य ने राशि बदली इसलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाना चाहिए।

रविवार को संक्रांति पर्व शश, पर्वत, शंख, हर्ष और सत्कीर्ति नाम के राजयोग में मनेगा। इस दिन रविवार होगा और सूर्य अपने ही नक्षत्र यानी उत्तराषाढ़ में रहेगा। इस शुभ संयोग में किए गए स्नान-दान और पूजा का फल और बढ़ जाएगा। इनके लिए पुण्यकाल सुबह करीब 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि इस दौरान किए गए शुभ कामों से अक्षय पुण्य मिलता है। ज्योतिषियों के मुताबिक मकर संक्रांति पर बन रहा ऐसा दुर्लभ संयोग पिछले 600 सालों में नहीं बना।

इस मौके पर उत्तर और मध्य भारत में तिल-गुड़ की मिठाइयां बांटते हैं। गुजरात में पतंगबाजी और महाराष्ट्र में खेलकूद होते हैं। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में लोहड़ी मनाते हैं। सिंधी समाज के लोग लाल लोही के तौर पर ये त्योहार मनाते हैं। असम में बिहू और दक्षिण भारत में इसे पोंगल के रूप में मनाते हैं। तमिल पंचाग का नया वर्ष पोंगल से शुरू होता है। इसी दिन सबरीमाला मंदिर में मकरविलक्कु पर्व मनाते हैं। इस दिन भगवान अय्यप्पा की महापूजा होती है।

मकर संक्रांति की परंपराओं के बारे में पुरी के ज्योतिषाचार्य और धर्म ग्रंथों के जानकार डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि इस दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाता है। इसलिए इसे उत्तरायण पर्व कहते हैं। सूर्य के राशि बदलने से मौसम भी बदलता है। इस दिन से शिशिर ऋतु शुरू हो जाती है। ठंड के मौसम को देखते हुए मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ खाने और दान करने की परंपरा शुरू हुई। इस दिन गर्म कपड़ों का दान भी किया जाता है।

- Advertisement -

कुछ साल पहले मकर संक्रांति 13 जनवरी को होती थी। लेकिन फिर 14 और अब 15 को आने लगी। इस बारे में हमने पुरी, बनारस, तिरूपति और उज्जैन के ज्योतिषियों से बात की तो उन्होंने ज्योतिष ग्रंथ सूर्य सिद्धांत और खगोल विज्ञान केंद्र से जारी हुए राष्ट्रीय पंचांग का हवाला देते हुए बताया कि सूर्य हर साल तकरीबन 20 मिनट देरी से मकर राशि में आता है। इस तरह हर तीन साल में एक घंटे और 72 साल में एक दिन की देरी से मकर संक्रांति होती है। इसी गणित के हिसाब से 2077 के बाद से 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति हुआ करेगी।
मकर संक्रांति से शुरू होने वाले उत्तरायण को समझाते हुए काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो.रामनारायण द्विवेदी बताते हैं कि ये 6 महीने का समय होता है, जो कि करीबन 15 जुलाई तक रहता है। इस दौरान पृथ्वी का उत्तरी हिस्सा सूर्य की तरफ ज्यादा देर तक रहने लगता है। जिससे धीरे-धीरे दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं।

मकर संक्रांति के बाद ही देवताओं का सवेरा होता है। इसलिए ही उत्तरायण के बाद शादी, सगाई, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं। श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि उत्तरायण के वक्त जिसके प्राण निकलते हैं उसे मोक्ष मिलता है।


Share News

editor January 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट
बीकानेर
उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी
बीकानेर
अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई
बीकानेर
शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश
बीकानेर
25 तोला सोना चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक रिमांड पर
बीकानेर
निजी स्कूलों पर डिजिटल निगरानी शुरू, राज शाला संबलन ऐप से निरीक्षण
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में प्रसूति सेवाओं की समीक्षा के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित
बीकानेर
तिलक नगर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा

Published July 11, 2026
देश-दुनिया

मोहन भागवत के बेलगावी दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम | National News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
देश-दुनिया

लोकसभा परिसीमन का नया फॉर्मूला: 824 सीटों का प्रस्ताव, उत्तर-दक्षिण संतुलन पर फोकस – National News

Published June 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?