Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव से पहले बदलाव की आहट तो नहीं है यह जुगलबंदी; क्‍या हैं सियासी मायने
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्‍थान विधानसभा चुनाव से पहले बदलाव की आहट तो नहीं है यह जुगलबंदी; क्‍या हैं सियासी मायने
बीकानेरराजस्थान

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव से पहले बदलाव की आहट तो नहीं है यह जुगलबंदी; क्‍या हैं सियासी मायने

editor
editor Published January 12, 2023
Last updated: 2023/01/12 at 5:37 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्‍थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. राजनीतिक पार्टियों ने अंदर ही अंदर इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों में कांग्रेस और भाजपा की सियासी गतिविधियां बढऩे वाली हैं. सत्‍तारूढ़ कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि पार्टी हाईकमान अभी भी गहलोत और पायलट गुट के बीच बढ़ी दूरियों को पाटने में नकाम रहा है. दोनों खेमों के बीच खींचतान का दौर लगातार जारी है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि वर्ष 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की बागडोर‍ किसके पास होगी? सचिन पायलट को कांग्रेस का झंडा थमाया जाएगा या फिर अशोक गहलोत ही अगुआई करेंगे. बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. इस दौरान एक ऐसी तस्‍वीर सामने आई है, जिसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. तो क्‍या इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी का शीर्ष नेतृत्‍व सचिन पायलट पर भरोसा जताएगा?
दरअसल, 4 दिसंबर 2022 को जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने राजस्‍थान में प्रवेश किया था तो कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी कड़वाहट को कम करने की भरपूर कोशिश की थी. राहुल गांधी ने मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट का हाथ पकड़ कर दोनों को आदिवासियों के साथ डांस करवाया. इसके बाद दोनों को रोजाना यात्रा की शुरुआत के वक्त से ही साथ लेकर चलते रहे थे. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम के वक्‍त भी सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट राहुल गांधी के साथ मौजूद रहते थे. हिमाचल प्रदेश में सुक्‍खू सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी दोनों नेताओं के संग मंच पर मौजूद थे. हालांकि, राजस्‍थान कांग्रेस के दो दिग्‍गजों के बीच कितनी नजदीकी बढ़ी है यह तो वक्‍त ही बताएगा.


Share News

editor January 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर सीएमएचओ ऑफिस सब स्टोर में आग, दवाएं जली
बीकानेर
अलवर एक्सप्रेस-वे हादसा, कार में आग से 5 की मौत
बीकानेर
भीषण गर्मी में स्कूलों को निर्देश, आउटडोर गतिविधियों पर रोक
बीकानेर
बीकानेर में युवक गिरफ्तार, पिस्टल और मैग्जीन बरामद
बीकानेर
बुध का मेष में गोचर, 4 राशियों को 16 दिन लाभ
राशिफल
राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए बीकानेर के स्काउट-गाइड चयनित
बीकानेर
सूटकेस से सोने के आभूषण चोरी, गजनेर थाने में मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में उधार रुपये नहीं देने पर भड़के युवक ने महिला पर किया जानलेवा हमला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर सीएमएचओ ऑफिस सब स्टोर में आग, दवाएं जली

Published April 30, 2026
बीकानेर

अलवर एक्सप्रेस-वे हादसा, कार में आग से 5 की मौत

Published April 30, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में स्कूलों को निर्देश, आउटडोर गतिविधियों पर रोक

Published April 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर में युवक गिरफ्तार, पिस्टल और मैग्जीन बरामद

Published April 30, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?