Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भारत पाकिस्तान सीमा पर तस्करी करने वाला गिरफ्तार, दस करोड़ की हेरोइन मंगवाई थी पाक से
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > भारत पाकिस्तान सीमा पर तस्करी करने वाला गिरफ्तार, दस करोड़ की हेरोइन मंगवाई थी पाक से
crimeगंगानगरबीकानेर

भारत पाकिस्तान सीमा पर तस्करी करने वाला गिरफ्तार, दस करोड़ की हेरोइन मंगवाई थी पाक से

editor
editor Published January 10, 2023
Last updated: 2023/01/10 at 1:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी करके भारत में बेचने वाले एक तस्कर को बीकानेर की खाजूवाला पुलिस ने दबोच लिया है। खाजूवाला के चक दो केवाईएम में कुछ दिन पहले ही दो किलो हेरोइन बरामद हुई थी, जो पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से फैंकी गई थी। इस मामले में बीएसएफ ने मामला दर्ज कराया था, जिस पर खाजूवाला पुलिस ने श्रीगंगानगर से तस्कर सुखविंद्र सिंह उर्फ सुक्खा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि उसने पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाना स्वीकार किया है।
चक 2 केवाईएम के पास बंजर पड़ी जमीन पर पिछले दिनों बीएसएफ़ को गश्त के दौरान 10 करोड़ रुपए की हेरोइन मिली थी। दो किलो हेरोइन का सिर्फ 12 दिनों में ही खाजूवाला पुलिस ने सोमवार को भंडाफोड़ कर दिया हैं। खाजूवाला एसएचओ अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि 28 दिसंबर को बीएसएफ़ की 114वीं बटालियन की संग्रामपुर बीओपी के कंपनी कमांडर मनोज कुमार मील ने 2 किलो हेरोइन बॉर्डर क्षेत्र में मिली थी। अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर का मामला होने पर घटना की गंभीरता से जांच शुरू की गई। पुलिस ने श्रीगंगानगर जिले से महज 26 साल के सुखविन्द्र सिंह उर्फ सुखा सिंह पुत्र दलीप सिंह रायसिख निवासी ग्राम पक्की हिंदुमलकोट श्रीगंगानगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हेरोइन मंगवाना स्वीकार किया।
श्रीगंगानगर पुलिस की भूमिका
इस मामले में श्रीगंगानगर पुलिस की विशेष भूमिका रही। श्रीगंगानगर एसपी की विशेष टीम के सदस्य कश्यप सिंह के सहयोग से ही आरोपी सुखविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसलिए सोमवार को पूछताछ के बाद खाजूवाला पुलिस ने आरोपी सुखविंद्र को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू की है। पुलिस व बीएसएफ़ ने भी लोगों से संदिग्ध व अवांछित गतिविधियां बॉर्डर इलाके में दिखने पर तुरंत सूचना देने का अपील की है।
दो बार हेरोइन लेने आये, लोकेशन नहीं मिली
दरअसल भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से पाकिस्तान की तरफ से अक्टूबर माह में ड्रोन से हेरोइन के दो पैकेट खाजूवाला क्षेत्र की संग्रामपुर बीओपी के निकटवर्ती चक 2 केवाईएम के पास खाली पड़ी जमीन से गिराए गए। फिर श्रीगंगानगर जिले से लगभग तीन तस्कर इनपुट मिलने के बाद खाजूवाला बॉर्डर के नजदीक गांवों में मोटरसाइकिल से पहुंचे और हेरोइन के पैकेट्स ढूंढने का प्रयास किया लेकिन दी गई लोकेशन पर नहीं पहुंचने से हेरोइन नहीं मिल पाई। फिर वह वापस श्रीगंगानगर लौट गए। दोनों बार तस्कर छोटे रास्तों से मोटरसाइकिल से ही पहुंचे थे। सुखा के साथ 2 अन्य लोग 8 अक्टूबर व 26 अक्टूबर को बॉर्डर क्षेत्र में पहुंचे थे, मगर हेरोइन नहीं मिली।
पुलिस टीम की रही भूमिका
इस गिरफ्तारी में घड़साना सीआईडी व गुप्तचर एजेंसियों की खास भूमिका रही। इसलिए पुलिस ने अनुसंधान कर सिर्फ 12 दिनों में दबोच लिया। इस दौरान पुलिस टीम में सीआई अरविंद सिंह शेखावत, प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, हैड कांस्टेबल भोलूराम, कांस्टेबल भागीरथ, संदीप कुमार,सुरेंद्र कुमार, सुरेश, मनोज कुमार, साईबर सेल बीकानेर व घड़साना सीआईडी के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र बारूपाल सहित सीआईडी घड़साना के कांस्टेबल विक्रांत की भी अहम भूमिका रही।
सुखासिंह पर पहले से 3 मामले
खाजूवाला पुलिस द्वारा हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार किए गए आरोपी सुखविंद्र सिंह के खिलाफ पहले से 3 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सुखविंद्र सिंह श्रीगंगानगर की ग्राम पक्का का रहने वाला हैं, जो पंजाब से लगता होने पर आपराधिक प्रकरणों में लिप्त हैं। इसलिए आरोपी सुखविंद्र सिंह पर 28 जनवरी 2020 को आबकारी अधिनियम व 23 जनवरी 2021 को एनडीपीएस एक्ट व 23 जनवरी 2021 को ही एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें एक एनडीपीएस मुकदमे में आरोपी नशा तस्करी का भी आरोपी हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फड़ बाजार में 171 ग्राम सोना चोरी का मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर विकास को गति देगा राज्य बजट: विधायक जेठानंद व्यास – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान बजट 2026-27: कर्मचारियों, किसानों और जयपुर पर बड़ा दांव – Rajasthan News
राजस्थान
राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य: केंद्र के नए दिशानिर्देश जारी – National News
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
पूर्व पार्षद ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, खेजड़ी आंदोलन जारी
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर पर 20 करोड़ की हेरोइन बरामद, ड्रोन से गिराने का शक
बीकानेर
बीकानेर बजट 2026: देशनोक को 750 करोड़, नया सोलर पार्क और थार सर्किट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

फड़ बाजार में 171 ग्राम सोना चोरी का मामला दर्ज – Bikaner News

Published February 11, 2026
बीकानेर

बीकानेर विकास को गति देगा राज्य बजट: विधायक जेठानंद व्यास – Bikaner News

Published February 11, 2026
बीकानेर

राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य: केंद्र के नए दिशानिर्देश जारी – National News

Published February 11, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published February 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?