Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सरस दूध के सभी ब्रांड महंगे हुए,टोंड दूध के रेट आज से बढ़े
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > सरस दूध के सभी ब्रांड महंगे हुए,टोंड दूध के रेट आज से बढ़े
जयपुरराजस्थान

सरस दूध के सभी ब्रांड महंगे हुए,टोंड दूध के रेट आज से बढ़े

editor
editor Published January 9, 2023
Last updated: 2023/01/09 at 11:43 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। जयपुर डेयरी ने सरस दूध (नीली थैली) पर 2 रुपए बढ़ाने के बाद अब एक ही दिन में गोल्ड, स्टेण्डर्ड (हरी थैली) और डीटीएम (पीली थैली) की भी कीमतों में 2 रुपए लीटर का इजाफा कर दिया है। नीली थैली पर बढ़ी हुई दरें आज शाम से लागू हो गई, जबकि दूसरे ब्रांड की जो कीमतें बढ़ाई हैं, वह 10 जनवरी की शाम से लागू होगी। ये बढ़ी हुई कीमतें जयपुर और दौसा जिलों के लिए हैं।
जयपुर डेयरी से जारी आदेशों के मुताबिक सोमवार शाम से टोंड दूध की एक लीटर की थैली 48 रुपए के बजाय 50 रुपए में, जबकि आधा लीटर की थैली 24 रुपए की जगह 25 रुपए में मिलेगी। टोंड की बढ़ी हुई दरें आज शाम से लागू हो गई है।
कल से गोल्ड और दूसरे ब्रांड भी महंगे मिलेंगे
वहीं सरस का गोल्ड दूध एक लीटर 62 रुपए की जगह 64 रुपए, जबकि आधा लीटर दूध 31 रुपए की जगह 32 रुपए में मिलेगा। वहीं स्टेण्डर्ड दूध (हरि थैली) 54 रुपए की जगह 56 रुपए लीटर मिलेगी, जबकि आधा लीटर 27 की जगह 28 रुपए में मिलेगा। वहीं स्मार्ट (डीटीएम) दूध 40 रुपए लीटर के बजाए 42 रुपए और आधा लीटर 20 रुपए की जगह 21 रुपए में मिलेगा। इसी तरह गाय का आधा लीटर दूध का पैक अब 25 रुपए की जगह 26 रुपए में मिलेगा। इन ब्रांड की बढ़ी हुई दरें 10 जनवरी की शाम से लागू होगी।
दूध की कीमतें बढऩे के पीछे कारण दूध की सप्लाई का प्रभावित होना बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान के अन्य शहरों में भी दूध के दाम बढ़ सकते हैं।
पिछले साल लंपी वायरस के कहर के कारण जयपुर, दौसा समेत पूरे प्रदेश में कई जगह हजारों गाय मर गई थीं। इसके कारण डेयरी में दूध की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके अलावा दूसरा बड़ा कारण मदर और अमूल डेयरी की ओर से दिसंबर में दूध की कीमतों में की गई बढ़ोतरी बताया जा रहा है।
रोज आ रहा 19 लाख लीटर दूध
जयपुर डेयरी में वर्तमान में जयपुर-दौसा और उनके आसपास के एरिया से हर रोज 19 लाख लीटर दूध आ रहा है, जबकि इन दोनों जिलों में सप्लाई 10 लाख लीटर हो रही है। 9 लाख लीटर दूध का अन्य प्रोडक्ट्स जैसे पाउडर, छाछ-लस्सी, घी आदि बनाने में काम लिया जा रहा है।
एक साल में चौथी बार बढ़े दूध के दाम
जयपुर डेयरी ने पिछले साल दूध के दाम में ये चौथी बार इजाफा किया है। इससे पहले साल 2022 में जून, सितंबर और नवंबर में दूध की कीमतों में दो रुपए लीटर का इजाफा किया था।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कई ट्रेनें रद्द व डायवर्ट
बीकानेर
बीकानेर में टेंट व्यवसायियों का फैसला, बाल विवाह में नहीं देंगे सेवा
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
राशिफल
बीकानेर सहित राजस्थान में बढ़ी गर्मी, 17 अप्रैल से हीटवेव अलर्ट
बीकानेर
बीकानेर में शहर कांग्रेस आज जन समस्याओं पर सौंपेगी ज्ञापन
बीकानेर
बीकानेर में घर के ताले तोड़ चोरी, नकदी जेवरात गायब
बीकानेर
राजस्थान बालिका सैनिक स्कूल फीस 1.5 लाख तय
बीकानेर
बीकानेर में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, विचारों पर चर्चा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप के दूसरे दिन बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह, कल होगा फाइनल रैम्प शो

Published April 13, 2026
बीकानेरराजस्थान

रैंप पर चमके नन्हे सितारे, बीकानेर में किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन

Published April 12, 2026
बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है

Published April 10, 2026
राजस्थान

राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम साफ, दिन में बढ़ेगी गर्मी

Published April 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?