Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गढ़ गणेश और नगर सेठ को न्योता दे ऊंट उत्सव का प्रचार अभियान किया प्रारंभ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गढ़ गणेश और नगर सेठ को न्योता दे ऊंट उत्सव का प्रचार अभियान किया प्रारंभ
बीकानेरराजस्थान

गढ़ गणेश और नगर सेठ को न्योता दे ऊंट उत्सव का प्रचार अभियान किया प्रारंभ

editor
editor Published January 8, 2023
Last updated: 2023/01/08 at 8:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित गढ़ गणेश तथा नगर सेठ मंदिर में पीले चावल तथा आमंत्रण भेंट करने के साथ अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव का प्रचार अभियान रविवार को शुरू हुआ। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) पंकज शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चावल पीले किए और दोनों मंदिरों में भेंट किए। इस दौरान सजे धजे ऊंट और रोबीले साथ रहे। वहीं कच्छी घोड़ी नृत्य कर स्थानीय कलाकारों ने माहौल उत्सवमयी कर दिया। नित्या के. और शर्मा ने इस पारंपरिक प्रचार दल को हरी झंडी दिखाकर हेरिटेज रूट में प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया। इससे पहले गढ़ गणेश मंदिर में अनिल बोड़ा, कंवर लाल चौहान, श्याम जोशी, गणेश छंगाणी, किशोर कल्ला, अशोक बोहरा और मांगी लाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवाया। कच्छी घोड़ी नृत्य की प्रभावी प्रस्तुति आशीष कल्ला और जूलिया ने दी। इस दौरान मश्क वादन भी किया गया। लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे रौबीलों और वाद्य यंत्रों को धुन पर आमजन भी थिरकने लगे। इस दौरान पर्यटन अधिकारी पुष्पेंद्र प्रताप, सहायक पर्यटन अधिकारी पवन कुमार शर्मा और योगेश राय, पर्यटन विकास समिति के सदस्य गोपाल बिस्सा, देवस्थान विभाग के राजेश दाधीच, श्याम आचार्य, विजय मोदी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव 13 से 15 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। बीकानेर कार्निवल के साथ इसकी शुरुआत होगी। विभिन्न माध्यमों से समारोह का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर और कार की टक्कर, युवक गंभीर घायल
बीकानेर
बीकानेर में 51 हरे पेड़ काटे गए, खेजड़ी भी शामिल, दो गाड़ियां जब्त
बीकानेर
बीकानेर की नमिता ने यूपीएससी में मारी बाजी, परिवार में जश्न, मंत्री ने दी बधाई
बीकानेर
16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा बैन
देश-दुनिया
आज का राशिफल: संयम और समझदारी से काम करेंगे तो मिलेगा बड़ा लाभ और सफलता
राशिफल
सिंथेसिस के तीन विद्यार्थी इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
उधार लौटाने के बाद भी गहने नहीं लौटाने पर बीकानेर में मुकदमा दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में कलेक्टर ने विकास कार्य शीघ्र पूर्ण करने और कोताही न करने के दिए निर्देश
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर और कार की टक्कर, युवक गंभीर घायल

Published March 7, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 51 हरे पेड़ काटे गए, खेजड़ी भी शामिल, दो गाड़ियां जब्त

Published March 7, 2026
बीकानेर

बीकानेर की नमिता ने यूपीएससी में मारी बाजी, परिवार में जश्न, मंत्री ने दी बधाई

Published March 7, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस के तीन विद्यार्थी इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित

Published March 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?