Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सर्दी के बढ़ते तेवर के कारण स्कूलों में अवकाश 15 जनवरी तक बढ़ सकता है
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > सर्दी के बढ़ते तेवर के कारण स्कूलों में अवकाश 15 जनवरी तक बढ़ सकता है
जयपुरराजस्थान

सर्दी के बढ़ते तेवर के कारण स्कूलों में अवकाश 15 जनवरी तक बढ़ सकता है

editor
editor Published January 6, 2023
Last updated: 2023/01/06 at 12:05 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में लगातार बढ़ती सर्दी के बाद शिक्षा विभाग एक्टिव मोड में आ गया है। गुरुवार को शिक्षा विभाग के निदेशक गौरव अग्रवाल ने प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टियां घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया है। ऐसे में अब जिला स्तर पर शिक्षा अधिकारी मौसम के अनुसार स्कूलों के समय में परिवर्तन के साथ 15 जनवरी तक छुट्टियों की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि से पहले जयपुर में जिला कलेक्टर के आदेश के बाद 7 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई है। वहीं प्रदेश के दूसरे जिलों में आज शाम तक छुट्टियां को लेकर आदेश जारी हो सकते है।
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया कि प्रदेशभर में लगातार सर्दी का असर बढ़ रहा है। पहले 5 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई थी। लेकिन सर्दी और हवा में गलन दिनों-दिन बढ़ रही है। ऐसे में जिला स्तर पर कलेक्टर को छुट्टियां घोषित करने की पावर दी गई है। ताकि स्कूली बच्चों को सर्दी के प्रकोप से बचाया जा सके।
जयपुर जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार हंस ने बताया कि जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के सुझाव के बाद 7 जनवरी तक जयपुर में छुट्टियां घोषित की हैं। लेकिन अगर 7 जनवरी तक भी सर्दी का असर कम नहीं हुआ। तो हम छुट्टियां को 15 जनवरी तक आगे बढ़ाएंगे। ताकि लगातार बढ़ती सर्दी से स्कूली बच्चों को राहत मिल सके। वहीं अगर इस दौरान किसी भी स्कूल द्वारा जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना की गई। तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि नए साल की शुरूआत के साथ ही राजस्थान में सर्दी का असर बढऩे लगा है। राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के 20 जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। वहीं हवा में मौजूद गलन ने आम आदमी को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सर्दी का असर इसी तरह बरकरार रहेगा। जबकि 7 जनवरी से मौसम में परिवर्तन की संभावना है।

Share News

editor January 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

प्री-मानसून बारिश से राहत, बीकानेर में 17 जून अलर्ट
बीकानेर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले भाजपा ने कराया योग अभ्यास
बीकानेर
100 साल बाद दुर्लभ संयोग, सोमवती अमावस्या आज बेहद खास
बीकानेर
मंधाना का धमाका, भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया
बीकानेर
प्रशासन अलर्ट, धंसे क्षेत्र में आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित
बीकानेर
2.45 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
खाजूवाला में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हजारों टैबलेट बरामद
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 70 किमी रफ्तार की आंधी और बारिश का अलर्ट

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?